उपराष्ट्रपति आरिफ का ऐलान: ईरानी तेल रोकने की दुनिया चुकाएगी भारी कीमत ! तेल बाजार में आ गया भूचाल

Edited By Updated: 20 Apr, 2026 12:01 PM

tehran threatened disrupt irani oil flow through hormuz in us sanctions

ईरान ने चेतावनी दी है कि उसके तेल निर्यात पर रोक का वैश्विक बाजार को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है, जिससे दुनिया में ऊर्जा संकट और गहराने का खतरा बढ़ गया है।

International Desk: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने अब वैश्विक तेल बाजार को हिला दिया है। ईरान के प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर ईंधन की कीमतें तभी स्थिर हो सकती हैं जब ईरानी के तेल निर्यात पर आर्थिक और सैन्य दबाव समाप्त किए जाएं। उपराष्ट्रपति ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट में कहा, ''ईरान के तेल निर्यात पर रोक लगाकर दूसरों के लिए मुफ्त सुरक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती।'' उन्होंने कहा, '' विकल्प स्पष्ट है: या तो सभी के लिए एक मुक्त तेल बाजार या सभी के लिए भारी लागत का जोखिम।'' ईरान और अमेरिका के बीच जारी गतिरोध के कारण टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने से रोके जाने की वजह से रविवार को शुरुआती कारोबार में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई।

 

'शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज' में कारोबार फिर से शुरू होने के बाद अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत 6.4 प्रतिशत बढ़कर 87.88 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 6.5 प्रतिशत बढ़कर 96.25 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। ईरान का होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रभावी नियंत्रण है और उसने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह अपने तट से सटे इस मार्ग को वाणिज्यिक यातायात के लिए पूरी तरह से खोल देगा। इस खबर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में नौ प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई थी।

 

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा कर दी कि ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी जारी रहेगी, जिसके बाद तेहरान ने शनिवार को अपना निर्णय पलट दिया। अमेरिका-इजराइल का ईरान के खिलाफ युद्ध अब आठवें सप्ताह में है। इस युद्ध ने दशकों में सबसे भीषण वैश्विक ऊर्जा संकटों में से एक को जन्म दिया है। एशिया और यूरोप के वे देश जो पश्चिम एशिया से अपने तेल का एक बड़ा हिस्सा आयात करते हैं, आपूर्ति रुकने और उत्पादन में कटौती से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। वहीं पेट्रोल, डीजल और जेट ईंधन की तेजी से बढ़ती कीमतों ने दुनिया भर के व्यवसायों और उपभोक्ताओं को प्रभावित किया है।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!