Chandra Grahan 2021: कल लगेगा सदी का सबसे लंबा ‘लाल चंद्रग्रहण’

Edited By Updated: 18 Nov, 2021 09:00 AM

chandra grahan

19 नवम्बर को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगेगा। इसे भारत समेत अमरीका, उत्तरी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और पूर्वी एशिया के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। चंद्र ग्रहण  भारतीय समयानुसार 19 नवम्बर को

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Lunar Eclipse 2021: 19 नवम्बर को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगेगा। इसे भारत समेत अमरीका, उत्तरी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और पूर्वी एशिया के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। चंद्र ग्रहण  भारतीय समयानुसार 19 नवम्बर को सुबह 11.34 मिनट पर लगेगा और शाम 5.33 मिनट तक रहेगा। इस बार कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण का योग बन रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का भी विशेष महत्व होता है।

PunjabKesari Chandra Grahan
lunar eclipse in 2021 in india date and time ग्रहण का समय : भारत में यह केवल पूर्वी क्षेत्र-असम व अरुणाचल में बहुत कम समय दिखाई देगा। शेष भारत में यह ग्रहण दिखाई ही नहीं देगा तो सूतक भी नहीं होगा। अत: इस दिन सामान्य दिनचर्या में ही रहें। यह सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण- 3 घंटे 28 मिनट व 23 सैकेंड रहेगा और चांद सुर्ख लाल दिखाई देगा।

PunjabKesari Chandra Grahan

विज्ञान के अनुसार चंद्र ग्रहण कैसे लगता है ?
विज्ञान के अनुसार चंद्र ग्रहण की स्थिति तब बनती है जब पूर्णिमा की तिथि को सूर्य और चंद्रमा की मध्य पृथ्वी आ जाती है। इसके चलते उसकी छाया चंद्रमा पर पडऩे लगती है, जिससे चंद्रमा का छाया वाले भाग पर अंधेरा छा जाता है। इस स्थिति में जब चांद को देखते हैं तो वह भाग काला दिखाई पड़ता है जिसे चंद्र ग्रहण कहते हैं।

ध्यान रखने योग्य बातें : मान्यता है कि ग्रहण के दौरान यात्रा आदि करने से बचना चाहिए, विवाद और कलह से दूर रहना चाहिए, इसके साथ ही गर्भवती महिला और बच्चों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। धार्मिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के शुभ काम नहीं किए जाते।

PunjabKesari Chandra Grahan

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!