Chandrakant Mani: चंद्रकांत मणि से आकर्षित होता है सच्चा प्यार

Edited By Updated: 02 Jul, 2025 03:12 PM

chandrakant mani

Chandrakant Mani stone: चांदनी जैसी चमक वाली चंद्रकांत मणि को चंद्रमा का उपरत्न (मोती का पूरक) माना जाता है। यह मानसिक शांति प्रदान करती है। इधर-उधर हिलाने से, इस पर एक दूधिया रंग की प्रकाश रेखा चमकती है। अंग्रेजी में इसे ‘मून स्टोन’ कहते हैं। यह...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chandrakant Mani stone: चांदनी जैसी चमक वाली चंद्रकांत मणि को चंद्रमा का उपरत्न (मोती का पूरक) माना जाता है। यह मानसिक शांति प्रदान करती है। इधर-उधर हिलाने से, इस पर एक दूधिया रंग की प्रकाश रेखा चमकती है। अंग्रेजी में इसे ‘मून स्टोन’ कहते हैं। यह सस्ता और सुलभ उपरत्न है। लाभ की दृष्टि से वही चंद्रकांत मणि उपयोगी है जो मलाई के रंग की हो (सफेद और पीले के बीच की)।

Chandrakant Mani stone

बिल्कुल सफेद या गहरा पीला रत्न प्रभावी नहीं होता। अन्य रंगों वाले चंद्रकांत केवल शोभादायक होते हैं, मोती रत्न की प्रभावशीलता उनमें नाममात्र की भी नहीं होती। यह पारदर्शी किंतु धुंधली होता है।

Chandrakant Mani

इसे धारण करने से मानसिक तनाव और बेचैनी कम होती है और मन शांत रहता है। यह रत्न आत्म-विश्वास को बढ़ाता है और व्यक्ति को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है।

Chandrakant Mani
कुछ ज्योतिषी मानते हैं कि चंद्रकांत मणि सच्चे प्यार को आकर्षित करने में मदद करता है। मनचाहा साथी पाने के लिए आप मून स्टोन धारण कर सकते हैं। कई बार जीवन में हम जिसे चाहते हैं उसको पाने में असमर्थ होते हैं या जिससे प्रेम करते है उसके साथ विवाह नहीं हो पाता या विवाह हो भी गया तो पति-पत्नी के परस्पर संबंधो में प्रेम नहीं देखने को मिलता तो आप यह रत्न धारण कर सकते हैं। इस रत्न को धारण करने से हर परेशानी खत्म हो जाती है।

Chandrakant Mani

यह रत्न नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मकता को बढ़ावा देने में सहायक होता है और कलात्मक गतिविधियों में रुचि रखने वालों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

कुंडली में अगर चंद्रमा कमजोर स्थिति में हैं तो चंद्रमा का रत्न मोती है। अगर किसी व्यक्ति ने मोती धारण किया हुआ है तो उस व्यक्ति को हीरा, पन्ना, गोमेद, लहसुनिया और नीलम कभी धारण नहीं करना चाहिए। इससे नींद की कमी, मन का उचटना, कामकाज में मन नहीं लगना और तनाव की समस्या हो सकती है। मोती के साथ गोमेद या लहसुनिया पहन लेने से मोती अपना काम करना बंद कर देता है। गोमेद और लहसुनिया राहु केतु के रत्न हैं, जो मोती के साथ विपरीत असर डालते हैं।

Chandrakant Mani

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!