Edited By Prachi Sharma,Updated: 17 Dec, 2023 08:12 AM
कांगड़ा-ऊना बॉर्डर पर चिंतपूर्णी मंदिर के समीप दुकानों के शटरों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखने वाले आरोपियों को कांगड़ा पुलिस अपनी कस्टडी
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
धर्मशाला (तनुज): कांगड़ा-ऊना बॉर्डर पर चिंतपूर्णी मंदिर के समीप दुकानों के शटरों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखने वाले आरोपियों को कांगड़ा पुलिस अपनी कस्टडी में लेगी। अभी आरोपी ऊना पुलिस की हिरासत में हैं और सोमवार को मामले में सुनवाई होगी।
कांगड़ा पुलिस ने भी आरोपियों को अपनी कस्टडी में लेने को न्यायालय में अर्जी दाखिल की है। आरोपियों को नारे लिखने के लिए 25000 रुपए की एडवांस राशि दुबई से ट्रांसफर की गई थी। विदेश से मामले के तार जुड़े होने के चलते मामले की कार्रवाई केंद्रीय जांच एजैंसी के पास भी जा सकती है।
29 नवम्बर को देहरा-चिंतपूर्णी बॉर्डर पर दीवारों पर देश विरोधी नारे लिखे गए थे। 30 नवम्बर सुबह पुलिस को इस बारे में पता चला था। कांगड़ा व ऊना पुलिस ने इस मामले में संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 2 दिसम्बर को 26 वर्षीय फूलचंद, 28 वर्षीय अरजिंदर सिंह और 25 वर्षीय सुरजा गांव निवासी हैरी फिल्लौर पंजाब को गिरफ्तार किया था। अरजिंदर के खाते में 25000 रुपए दुबई से ट्रांसफर हुए थे और अभी शेष राशि भी आनी बाकी थी। यह लोग 28 नवम्बर को स्कूटी पर ट्रिपलिंग करते हुए सीमावर्ती क्षेत्र चिंतपूर्णी पहुंचे थे।