फेंगशुई : Crystal Tree को घर में रखने से होते हैं ये लाभ, जानिए यहां

Edited By Updated: 16 Sep, 2021 04:09 PM

crystal tree benefits

कहा जाता है कि कभी कभी व्यक्ति के जीवन में ज्यादातर परेशानियां वास्तु दोष के कारण पैैदा होती हैं। चूंकि बहुत से लोगों को इस से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है। यही कारण है कि

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कहा जाता है कि कभी कभी व्यक्ति के जीवन में ज्यादातर परेशानियां वास्तु दोष के कारण पैैदा होती हैं। चूंकि बहुत से लोगों को इस से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है। यही कारण है कि हम समय समय पर अपनी वेबसाइट के माध्यम से लगातार भारत वास्तु शास्त्र के साथ-साथ चीनी वास्तु शास्त्र में वर्णित टिप्स भी बताते आ रह हैं, इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं फेंगशुई शास्त्र में बताए क्रिस्टल ट्री के फायदे। 

इससे पहले हम आपको ये टिप्स बताएं, बता फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। जिसे आज के समय में भारत के लोग भी पूरी तरह से अपनाते हैं। बात करें क्रिस्टल ट्री की तो ये विभिन्न प्रकार के रंग बिरंग रत्नों और स्फटिकों से निर्मित होता है। बाज़ारोम में क्रिस्टल-ट्री अनेक प्रकार के मिलते हैं। अतः व्यक्ति अपनी पसंद से ये ट्री ला सकता है। तो आइए अब जानते हैं इसे घर में रखने से क्या व किस तरह के फायदे होते हैं। 

क्रिस्टल ट्री:
फेंगशुई वास्तु शास्त्र के मुताबिक क्रिस्टल ट्री को घर में रखने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति वृद्धि होती है। 
जिस व्यक्ति के जीवन में सुख-सृमद्धि की कमी हो, उन्हें क्रिस्ट्रल ट्री को घर में रखना चाहिए, इससे ये कमी दूर होती है। 
जिस व्यक्ति के जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अधिक हो उन्हें भी इस ट्री को घर में रखना चाहिए। 
कहा जाता है इसे घर में रखने सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है जिस कारण घर में खुशनुमा माहौल पैदा होता है। 
फेंगशुई वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर-पश्चिम अर्थात वायव्य को मेें रखना चाहिए, इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 
व्यापार आदि में तरक्की के लिए व्यवसायिक स्थल पर क्रिस्ट्रल ट्री रखना चाहिए। 
तो वहीं कहा जाता है एमेथिस्ट क्रिस्टल ट्री लगाने से दिमागी संतुलन बना रहता है।
इसके अतिरिक्त किचन या बेडरूम में भी डेकोरेशन के तौर पर क्रिस्ट्रल ट्री रख सकते हैं, इससे मानसिक शांति भी प्रदान होती है। 
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!