सावधान! कोहरा, हवाएं... इन राज्यों में कड़ाके की ठंड की दस्तक, IMD का येलो अलर्ट

Edited By Updated: 22 Dec, 2025 12:53 AM

cold wave grips kashmir himachal pradesh uttar pradesh and jharkhand

उत्तर भारत में रविवार (21 दिसंबर 2025) को मौसम ने दोहरी मार डाली। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। जम्मू-कश्मीर में पारा तेजी से लुढ़का, वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के...

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत में रविवार (21 दिसंबर 2025) को मौसम ने दोहरी मार डाली। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। जम्मू-कश्मीर में पारा तेजी से लुढ़का, वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड और कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि सोमवार (22 दिसंबर 2025) तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तर-पूर्वी हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। कुछ स्थानों पर बारिश के साथ बर्फ गिरने की भी संभावना जताई गई है।

दिल्ली में कोहरे ने छीनी रफ्तार

IMD के अनुसार, पालम जैसे प्रमुख मौसम केंद्रों पर शनिवार रात से रविवार दोपहर तक मध्यम कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही। इस दौरान न्यूनतम दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई। हालांकि कुछ समय के लिए यह 600 मीटर तक सुधरी, लेकिन हल्की हवाओं के चलते फिर घटकर 350 मीटर रह गई।

कश्मीर में बर्फ और बारिश का सिलसिला

उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में करीब दो इंच ताजा बर्फ जम गई है। श्रीनगर-कारगिल राजमार्ग पर स्थित सोनमर्ग में रविवार सुबह से बर्फबारी शुरू हुई, जो देर तक जारी रही। वहीं, एलओसी के पास साधना टॉप पर मध्यम बर्फबारी से करीब छह इंच तक बर्फ जमा हो गई। श्रीनगर और घाटी के अन्य हिस्सों में रातभर हल्की बारिश होती रही।

हिमाचल से लेकर पंजाब-हरियाणा तक ठंड का कहर

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में मध्यम से भारी बर्फबारी का अनुमान है। IMD ने ऊना, बिलासपुर और मंडी के कुछ हिस्सों में देर रात और सुबह घने कोहरे की संभावना जताई है। पंजाब और हरियाणा में भी ठंड ने लोगों को कंपकंपा दिया। हरियाणा का नारनौल 5.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि पंजाब के गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया।

यूपी और राजस्थान में कोहरे की चेतावनी

IMD के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा, जहां दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। विभाग ने अनुमान जताया है कि पूर्वी यूपी में 23 दिसंबर तक सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा बना रह सकता है। राजस्थान में तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन रात का पारा अभी भी कई जगह 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

झारखंड में येलो अलर्ट

ठंड और कोहरे को देखते हुए IMD ने झारखंड के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा में ठंड को लेकर चेतावनी दी गई है, जबकि रांची समेत 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!