Daily Horoscope: इन राशि वालों को मिलेगा अपने पूर्वजों का आशीर्वाद

Edited By Updated: 26 Sep, 2021 11:16 AM

daily horoscope in hindi

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ टीचिंग, कोचिंग, कंस्लटैंसी, प्रिंटिंग, स्टेशनरी का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा, कारोबारी प्लानिंग भी सही रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ
टीचिंग, कोचिंग, कंस्लटैंसी, प्रिंटिंग, स्टेशनरी का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा, कारोबारी प्लानिंग भी सही रहेगी। 

वृष- ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो
व्यापारिक तथा कामकाज की दशा अच्छी, आपकी प्रोग्रामिंग तथा प्लानिंग फ्रूटफुल रिजल्ट देगी, मन पर स्वच्छंदता प्रभावी रहेगी। 

मिथुन- क,की,कु,घ,छ,के,को,ह
जिन खर्चों को टाल सकें, टाल दें, क्योंकि खर्चों के कारण किसी समय अर्थ तंगी का अहसास रहेगा, सफर भी परेशानी वाला होगा। 

कर्क- हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो
सितारा व्यापार कारोबार के कामों में लाभ देने तथा कामकाजी दशा संवारने वाला, वैसे भी हर तरह से बेहतरी होगी, कामयाबी मिलेगी।

सिंह- मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे
राजकीय कामों में कदम बढ़त की तरफ, बड़े लोग मेहरबान तथा सुपोर्टिव रहेंगे, विरोधियों की भी कोई खास पेश न चल सकेगी। 

कन्या- टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो
धार्मिक कामों को करने, धार्मिक पौराणिक लिटरेचर पड़ने, कथावार्ता, भजन कीर्तन सुनने में जो लगेगा, मोरेल बूस्टिंग बनी रहेगी। 

तुला- रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते
सितारा सेहत के लिए ठीक नहीं, खान-पान भी अटैंटिव रह कर करना ठीक रहेगा, मगर आम हालात पहले जैसे ठीक-ठाक बने रहेंगे। 

वृश्चिक- तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु
अर्थ दशा कारोबारी दशा सुखद, फैमिली फ्रंट पर मधुरता तालमेल, सौहार्द बना रहेगा, आम हालात बेहतर तथा कामयाबी देने वाले रहेंगे। 

धनु- ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे
कोई प्रबल शत्रु अपने टकरावी मूड के कारण आपको परेशान, अपसैट रख सकता है, इसलिए पूरी तरह से सचेत रहना सही होगा। 

मकर- भो,जा,जी,जू,खि, खा,खु, खो, गा,गि
संतान के साथ तालमेला के कारण आपकी कोई प्राब्लम सुलझ सकती है, मान-सम्मान की प्राप्ति, मगर स्वभाव में क्रोध बना रहेगा। 

कुम्भ- गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द
यदि किसी रुकी पड़ी जायदादी कोशिश को नए सिरे से शुरू करेंगे तो उसमें कुछ न कुछ पेशकदमी जरूर होगी, शत्रु कमजोर रहेंगे। 

मीन- दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि
मित्रों, सज्जन साथियों की मदद तथा सहयोग के साथ आपको अपने किसी पैंडिग पड़े काम को आगे बढ़ाने में कामयाबी मिल सकती है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!