धर्मशाला में दलाईलामा की दीर्घायु के लिए विशेष प्रार्थना, हजारों श्रद्धालुओं ने की भागीदारी

Edited By Updated: 23 Apr, 2026 08:50 AM

dalai lama news

धर्मशाला स्थित मुख्य तिब्बती मंदिर सुगलाखांग में बुधवार को तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा की दीर्घायु के लिए विशेष प्रार्थना समारोह का आयोजन किया गया।

धर्मशाला (नितिन): धर्मशाला स्थित मुख्य तिब्बती मंदिर सुगलाखांग में बुधवार को तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा की दीर्घायु के लिए विशेष प्रार्थना समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 5000 श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक आस्था का प्रदर्शन किया।

यह कार्यक्रम ढासा धोटे वैल्फेयर सोसायटी और लोड्रिक वैल्फेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया था। दलाईलामा के मंदिर पहुंचने पर पारंपरिक ताशी शोलपा नृत्य और भक्ति गीतों के साथ उनका स्वागत किया गया। अनुष्ठान की शुरूआत व्हाइट तारा साधना पर आधारित दीर्घायु प्रार्थना से हुई, जिसकी रचना 5वें दलाईलामा ने की थी। इस धार्मिक कार्यक्रम का नेतृत्व नामग्याल मठ के पूर्व अध्यक्ष खेंसुर लोबसांग समतेन ने किया, जिसमें विभिन्न मठों के वरिष्ठ लामा और रिनपोछे भी शामिल रहे।

पूरे समारोह के दौरान मंत्रोच्चार, विशेष प्रार्थनाएं और धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न किए गए। अंत में दलाईलामा के दीर्घ जीवन और विश्व शांति की कामना की गई। समारोह के समापन पर दलाईलामा ने श्रद्धालुओं का मुस्कुराते हुए अभिवादन किया और फिर अपने निवास की ओर प्रस्थान किया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!