Edited By Sarita Thapa,Updated: 05 Jul, 2026 09:43 AM

जैसे से सभी को पता है कि अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत 3 जुलाई को पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से हो गई है। यह यात्रा 57 दिनों तक चलेगी और इस यात्रा का समापन 28 अगस्त रक्षा बंधन के दिन होगा।
Amarnath Yatra 2026 news : जैसे से सभी को पता है कि अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत 3 जुलाई को पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से हो गई है। यह यात्रा 57 दिनों तक चलेगी और इस यात्रा का समापन 28 अगस्त रक्षा बंधन के दिन होगा। अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होते ही देवों के देव महादेव के भक्तों का उत्साह सातंवे आसमान पर पहुंच गया है। 3 जुलाई से शुरू हुई इस यात्रा के शुरुआती दो दिनों में ही बाबा बर्फानी के दर्शन को आने लोगों की संख्या ने प्रशासन और मैनेजमेट को हैरान कर दिया है।
अमरनाथ यात्रा के दूसरे दिन 14,515 तीर्थयात्रियों बाबा बर्फानी के दर्शन किए। अब तक कुल 26,863 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि 6,400 से अधिक यात्रियों का नया जत्था जम्मू बेस कैंप से कश्मीर के लिए रवाना हुआ है। जानकारी के अनुसार, यात्रा के शुरुआती दो दिनों में कुल 26,863 भक्तों ने पवित्र गुफा में पहुंचकर प्राकृतिक रूप से बने हिम शिवलिंग के दर्शन कर आशीर्वाद लिया है।
पहले दो दिनों के आंकड़े
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, इस बार उम्मीद से कहीं ज्यादा शुरुआती भीड़ देखने को मिल रही है। अमरनाथ यात्रा के शुरुआती दो दिनों में ही बाबा के दर्शन को पहुंचे भक्तों की संख्या ने सभी को हैरान कर दिया है। पहले दिन लगभग 12,168 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। वहीं, दूसरे दिन 14,515 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के सामने मत्था टेका। जानकारी के अनुसार, दो दिनों में कुल 26,863 लोग बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।
दोनों रास्तों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पारंपरिक पहलगाम रूट और छोटे लेकिन कठिन बालटाल रूट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मल्टी-लेयर सिक्योरिटी लगाई गई है। सुरक्षा बलों और पुलिस की टीमें पूरी मुस्तैदी से भीड़ को नियंत्रित कर रही हैं ताकि भक्तों को दर्शन करने में कोई परेशानी न हो।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ