Amarnath Yatra 2026 news : कड़ी सुरक्षा में 9182 श्रद्धालुओं का सबसे बड़ा जत्था जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

Edited By Updated: 12 Jul, 2026 07:59 AM

amarnath yatra 2026 news

पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार प्रात: 9182 श्रद्धालुओं का 10वां सबसे बड़ा जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से कश्मीर स्थित आधार शिविरों के लिए रवाना...

जम्मू (सतीश): पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार प्रात: 9182 श्रद्धालुओं का 10वां सबसे बड़ा जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से कश्मीर स्थित आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ।

अधिकारियों के अनुसार, इस जत्थे में 2435 महिला श्रद्धालु, 256 साधु, 46 साध्वियां और 31 बच्चे शामिल हैं। श्रद्धालुओं को सुरक्षा बलों की निगरानी में अलग-अलग काफिलों के माध्यम से अनंतनाग जिले के नुनवान-पहलगाम तथा गांदरबल जिले के बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना किया गया। 5877 श्रद्धालु 206 वाहनों में पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा करेंगे, जबकि 3305 श्रद्धालुओं ने 127 वाहनों के साथ अपेक्षाकृत छोटे बालटाल मार्ग का चयन किया है। अब तक 2,27,411 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।

गौरतलब है कि 57 दिवसीय श्री अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ 3 जुलाई को पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से एक साथ हुआ था। यह यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर संपन्न होगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मौसम संबंधी परामर्श का पालन करने, निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने तथा अधिकृत मार्गों से ही यात्रा करने की अपील की है, ताकि पवित्र यात्रा सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनी रहे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!