अमरनाथ यात्रा : हर-हर महादेव के जयघोष संग अमरनाथ यात्रा पर निकला 8150 श्रद्धालुओं का महाजत्था

Edited By Updated: 10 Jul, 2026 07:57 AM

amarnath yatra 2026 news

जम्मू (कमल): अमरनाथ यात्रा के 8वें दिन रिकॉर्ड 8150 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से पहलगाम और बालटाल के लिए तड़के रवाना हुआ।

जम्मू (कमल): अमरनाथ यात्रा के 8वें दिन रिकॉर्ड 8150 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से पहलगाम और बालटाल के लिए तड़के रवाना हुआ। जत्थे को सी.आर.पी.एफ. और पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल और नुनवान-पहलगाम बेस कैम्प तक पहुंचाया गया। 

बता दें कि भले ही बाबा बर्फानी अंतर्ध्यान हो चुके हों, लेकिन अमरनाथ यात्रा ने बुधवार को नया कीर्तिमान रच दिया। भगवती नगर यात्री निवास जम्मू से बुधवार को अब तक का सबसे बड़ा 9837 श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुआ। यह इस साल की अब तक की सबसे बड़ी रवानगी है।

अमरनाथ यात्री कुल 334 गाड़ियों के काफिले में रवाना हुए जिनमें बालटाल के लिए 168 जबकि पहलगाम के लिए 166 वाहन शामिल थे। बालटाल बेस कैम्प के लिए निकले 3445 तीर्थयात्रियों के जत्थे में 2370 पुरुष, 845 महिलाएं, 13 बच्चे, 194 साधु, 20 साध्वियां और 3 किन्नर शामिल थे। वहीं लगभग 4705 तीर्थयात्री पारंपरिक पहलगाम रूट के लिए निकले जिसमें 3293 पुरुष, 1115 महिलाएं, 2 बच्चे, 238 साधु, 57 साध्वियां शामिल थीं।

जम्मू से 2 जुलाई को शुरू हुई निर्विघ्न अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक 52,816 तीर्थयात्री रवाना हो चुके हैं, जबकि 3 जुलाई से बालटाल और पहलगाम से शुरू हुई यात्रा में अब तक 1.45 लाख श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। देर शाम तक श्रद्धालुओं का आंकड़ा डेढ़ लाख से पार होने की उम्मीद है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!