Dhannipur Mosque Construction: धन्नीपुर में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद निर्माण 7 साल बाद भी अधूरा, धन की कमी बनी बाधा

Edited By Updated: 28 Jul, 2026 02:34 PM

dhannipur mosque construction

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद धन्नीपुर में प्रस्तावित मस्जिद का मामला अब भी अधर में है। फैसले के करीब सात साल बाद भी मस्जिद निर्माण शुरू नहीं हो सका है।

अयोध्या (इंट.): अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद धन्नीपुर में प्रस्तावित मस्जिद का मामला अब भी अधर में है। फैसले के करीब सात साल बाद भी मस्जिद निर्माण शुरू नहीं हो सका है। 

वर्तमान में आबंटित 5 एकड़ जमीन खाली पड़ी है, जहां घास उग आई है और स्थानीय बच्चे क्रिकेट खेलते नजर आते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अयोध्या से करीब 25 किलोमीटर दूर धन्नीपुर में नई मस्जिद के लिए जमीन दी गई थी। इस परियोजना में मस्जिद के अलावा अस्पताल और संग्रहालय बनाने की भी योजना थी। इसके लिए करीब 300 करोड़ रुपए की जरूरत बताई गई थी, लेकिन अब तक केवल करीब डेढ़ करोड़ रुपए का ही चंदा जुट पाया है। मस्जिद निर्माण की जिम्मेदारी सुन्नी सैंट्रल वक्फ बोर्ड की ओर से गठित इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाऊंडेशन को दी गई थी। फाऊंडेशन ने वर्ष 2021 में लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील की थी, लेकिन अपेक्षित धनराशि नहीं जुट सकी।

विभिन्न विभागों से नहीं मिली जरूरी मंजूरियां: नक्शा पास होने और विभिन्न विभागों से जरूरी मंजूरियां मिलने की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फैसले के बाद उन्हें उम्मीद थी कि मस्जिद के साथ अस्पताल और अन्य सुविधाएं विकसित होंगी, जिससे क्षेत्र में रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा। 

हालांकि वर्षों तक निर्माण शुरू नहीं होने से अब लोगों की उम्मीदें कमजोर पड़ने लगी हैं। परियोजना से जुड़े लोगों के अनुसार, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए पहले छोटी मस्जिद के निर्माण पर विचार किया जा रहा है। सीमित संसाधनों के साथ परियोजना को आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, प्रशासनिक मंजूरियां और पर्याप्त धन उपलब्ध होने के बाद ही बड़े स्तर पर निर्माण शुरू हो सकेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!