कबूतरों को डालते हैं दाना तो हो जाएं सावधान!

Edited By Updated: 03 Jan, 2019 08:49 AM

do not feed pigeons

शांति का प्रतीक और पुराने समय का डाकिया कबूतर देखने में कितना मासूम और प्यारा होता है।  तभी तो लोग इसके लिए घर की छत पर दाना रखते हैं। क्या आप जानते हैं, कबूतरों को आपका दाना डालना दे सकता है घातक परिणाम।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

PunjabKesari
शांति का प्रतीक और पुराने समय का डाकिया कबूतर देखने में कितना मासूम और प्यारा होता है।  तभी तो लोग इसके लिए घर की छत पर दाना रखते हैं। क्या आप जानते हैं, कबूतरों को आपका दाना डालना दे सकता है घातक परिणाम। जी हां, इस विषय पर ज्योतिष विद्वानों का कहना है की वैसे तो नवग्रह में से शनि को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है लेकिन वह कर्म के अनुसार फल देते हैं। उनके बाद आता है राहू, जो व्यक्ति की बुद्धि को अपने बस में कर लेता है और उसके सोचने-समझने की शक्ति खत्म हो जाती है। किन्हीं खास परिस्थितियों में तो मनुष्य पागल तक हो जाता है। राहु की खराब दशा व्यक्ति को पतन की ओर ले जाती है।

PunjabKesariजब आप कबूतरों के लिए दाना डलते हैं तो बुध बलवान होता है। घर की छत राहू का प्रतिनिधित्व करती है। घर की छत पर कबूतरों के लिए दाना डालते हैं तो बुध और राहू का मिलन होता है। कुंडली में बुध और राहु एक घर में रहते हैं तो कबूतरों को दाना नहीं डालना चाहिए। कबूतर छत पर गंदगी फैलाते हैं यानि राहू को गंदा करते हैं। जिससे वह क्रोधित हो जाते हैं और बुरे परिणाम भोगने पड़ते हैं। 

PunjabKesariयदि आपके पास कबूतरों को दाना डालने की कोई अन्य जगह नहीं है तो छत पर से जब कबूतर दाना खा कर चले जाएं तो छत पर अच्छी तरह झाड़ू-पोंछा लगाएं। जिससे राहू शुद्ध रहेगा और आपको हानि नहीं पंहुचाएगा।

PunjabKesariविज्ञान के अनुसार भी घर की छत पर दाना नहीं डालना चाहिए क्योंकि कबूतरों के संपर्क में आने से एलर्जी होने का खतरा बना रहता है। इससे फेफड़ों और अस्थमा की बीमारी होने की संभावना अधिक होती है।

PunjabKesari

आरक्षण पर बोले अब ये कथावाचक, देखें Exclusive Interview श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री के साथ 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!