February 2024 Libra Horoscope: तुला राशि के लिए फरवरी महीने का मासिक राशिफल

Edited By Prachi Sharma,Updated: 26 Jan, 2024 08:01 AM

आज बात करेंगे तुला राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना कैसा रहेगा ? मंगल तीसरे भाव में हैं ये गोचर शुभ है। बुध का गोचर शुभ

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

February 2024 Libra horoscope तुला राशि: आज बात करेंगे तुला राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना कैसा रहेगा ? मंगल तीसरे भाव में हैं ये गोचर शुभ है। बुध का गोचर शुभ नहीं है। शनि का पंचम का गोचर शुभ नहीं होता। राहु छठे और गुरु सातवें भाव में शुभ गोचर में हैं। चंद्रमा और केतु बारहवें भाव में शुभ गोचर में नहीं हैं। बुध 1 फरवरी को राशि परिवर्तन करेंगे। ये चौथे भाव में आ जाएंगे और ये गोचर शुभ होगा। मंगल गोचर में अशुभ हो जाएंगे। सूर्य 13 फरवरी को आगे निकल जाएंगे। इसमें से बुध और शुक्र का गोचर बढ़िया है। मंगल का गोचर शुभ नहीं है। गुरु का गोचर पहले से ही बढ़िया रहेगा।  

Position of Karma and Income Place in the month of february फरवरी महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: आय भाव के ऊपर गुरु की दृष्टि रहेगी। आय में कोई दिक्कत नहीं आएगी। कर्म के लिहाज से मंगल और शुक्र इस भाव को दृष्टि देंगे। दो शुभ ग्रहों की दृष्टि आपके कारोबार वाले ग्रह के ऊपर रहेगी। गुरु का केंद्रीय प्रभाव भी यहां पर काम करेगा। चंद्रमा के ऊपर बुध और शुक्र दोनों ही ग्रह पॉजिटिव दृष्टि दे रहे हैं। इसके ऊपर मंगल और राहु की दृष्टि भी रहेगी। अगर आप कारोबार करते हैं तो कहीं न कहीं विवाद होने की सम्भावना है। आपके प्रतियोगी नीचे दिखाने की कोशिश करेंगे। आय बढ़िया बनी रहेगी। इस भाव के स्वामी खुद अपने भाव को प्रोटेक्ट कर रहे हैं। सूर्य की सीधी दृष्टि आय भाव के ऊपर है। आय बढ़िया बनी रहेगी मनी का फ्लो नहीं रुकेगा। 

Relationship status in the month of february फरवरी महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव के ऊपर गुरु का प्रभाव है। सप्तम भाव का गुरु का गोचर बढ़िया होता है। पार्टनर की हेल्थ को लेकर यदि कोई इशू चल रहा है तो वहां पर भी सेहत ठीक हो सकती है। मंगल उच्च के होकर यहां पर आकर दृष्टि दे रहे हैं। मंगल का नुकसान मंगल नहीं करेंगे। लिहाजा मैरिज आपके लिए बढ़िया रहेगी। चन्द्रमा पंचम भाव में आएँगे। जब शनि किसी राशि में बैठ जाते हैं तो उस भाव को मजबूत कर देते हैं। जो लोग रिलेशनशिप में हैं उन्हें कोई दिक्कत नहीं आएगी। जो लोग सिंगल हैं उनकी भी डबल होने की मुराद पूरी हो सकती है। 

Health status in the month of february फरवरी महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ भाव के स्वामी गुरु बनते हैं। यहां पर केंद्र में आ गए हैं और लग्न को दृष्टि दे रहे हैं। खान-पीन को लेकर खास ध्यान रखने की जरुरत है। इसके अलावा हेल्थ को लेकर कोई बहुत ज्यादा समस्या नहीं है। 

Status of education in the month of february फरवरी महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टूडेंट्स के लिए समय बढ़िया है। गुरु का केंद्रीय प्रभाव रहेगा तुला राशि के जातकों के ऊपर। लिहाजा मन पढ़ाई में लगा रहेगा। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!