Gemini 2024 full Horoscope: मिथुन राशि वालों का सटीक राशिफल 2024

Edited By Prachi Sharma,Updated: 13 Dec, 2023 01:35 PM

आज हम बात करेंगे कि मिथुन राशि के जातकों के लिए 2024 कैसा रहने वाला है। जो भी बच्चे मिथुन राशि में पैदा होते हैं, उनके ऊपर या तो राहु की दशा होती

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Gemini 2024 full Prediction: आज हम बात करेंगे कि मिथुन राशि के जातकों के लिए 2024 कैसा रहने वाला है। जो भी बच्चे मिथुन राशि में पैदा होते हैं, उनके ऊपर या तो राहु की दशा होती है या फिर मंगल की। अगर कोई जातक मंगल में पैदा हुआ है तो कॉलेज समय तक उसके ऊपर राहु की दशा ही चलेगी। उसके बाद गुरु शुरू हो जाएगा। शनि इस राशि के जातकों के लिए बढ़िया फल करेगा। इस समय शनि का गोचर 11 राशि से हो रहा है। अगर ये जातक युवा अवस्था में हैं तो ये गुरु की दशा में चल रहे हैं। गुरु इनकी कुंडली में ग्यारहवें भाव से गोचर कर रहा है। साल की शुरुआत में शनि भाग्य स्थान से गोचर कर रहा है। मिथुन राशि वालों के लिए शनि भाग्य स्थान और अष्टम का स्वामी बनता है। गुरु ग्यारहवें भाव से गोचर कर रहे हैं। राहु और केतु की पोजीशन चेंज हो चुकी है। राहु और केतु में से एक का गोचर सही होता है। ये अभी-अभी शनि की ढैया से बाहर निकले हैं। कर्म, आय और भाग्य स्थान तीनों भावों में शुभ गोचर हो रहा है। गुरु की पोजीशन अप्रैल के बाद चेंज हो जाएगी। गुरु इनकी कुंडली में दशम भाव के स्वामी बनते हैं। कर्म के भाग्य के ऊपर गुरु की दृष्टि रहेगी। मिथुन राशि के लिए अगला साल बेहद ही शुभ रहने वाला है।

How will 2024 be for students स्टूडेंट्स के लिए कैसा रहेगा 2024
इनकी कुंडली में गुरु का गोचर ग्यारहवें भाव से हो रहा है। इस भाव में गुरु बहुत मजबूत हैं। ये ग्यारहवें से पंचम भाव में देख रहे हैं। पंचम भाव छात्रों के लिए बड़ा खास होता है। पंचम कुंडली का दूसरा सबसे शुभ भाव होता है। गुरु सीधा ग्यारहवें भाव को देख रहे हैं। हर उम्र के छात्रों के लिए समय बहुत बढ़िया है। जो उच्च शिक्षा पढ़ने के लिए आगे जाना चाहते हैं उनके लिए भी समय बहुत बेहतर है। जो छात्र रिसर्च का काम कर रहे हैं अप्रैल के बाद का समय उनके लिए बहुत बढ़िया हो जाएगा। गुरु की दृष्टी हमेशा शुभ होती है।

How will 2024 be for professionals प्रोफेशनल लोगों के लिए कैसा रहेगा 2024
कारोबार और इनकम के लिहाज से समय बहुत बढ़िया रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में एंट्री भी गुरु की दशा में होगी।  जो नया घर खरीदना चाहते हैं उनके लिए समय शुभ है। राहु जब दशम भाव में गोचर करते हैं तो दूसरे भाव को सक्रिय करते हैं। दूसरा भाव आपकी कुंडली में वो भाव हैं जहां से हम पहली जॉब देखते हैं। दूसरा भाव इनकी कुंडली में चन्द्रमा का भाव है लेकिन इसके ऊपर गुरु की दृष्टि रहेगी। जो लोग पहली जॉब की तलाश में हैं उन्हें भी नौकरी मिलने की सम्भावना है। शनि भाग्य स्थान के गोचर कर रहे हैं और इस भाव के ही स्वामी हैं। ग्रोथ के लिहाज से शनि का गोचर कैसा रहेगा। संतान और शादी का योग भी बन रहा है। शनि भाग्य स्थान में बैठकर शनि छठे भाव को देखते हैं। इसका मतलब किसी की गारंटी लेने से बचें।

How will 2024 be for the elderly बुजुर्गों के लिए कैसा रहेगा 2024
ये जातक बुध की दशा से गुजर रहे होंगे या फिर आगे जाकर उनको केतु लग जाएगा। केतु चौथे भाव में आ जाएगा तो बारहवें भाव और अष्टम भाव को एक्टिव कर देगा। यदि बुध की दशा है तो बुध लग्नेश हैं। शनि की दृष्टि छठे भाव के ऊपर रहेगी। अपने खान-पान को लेकर बेहद ध्यान रखें। जो लोग सर्जरी करवाने का प्लान बना रहे हैं उनके लिए भी 2024 सर्जरी करवा के जाएगा। खर्चें बढ़ने की सम्भावना है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!