गुरु पूर्णिमा पर राशिनुसार दें ये उपहार, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति

Edited By Updated: 08 Jul, 2017 11:59 AM

give gift to your guru according to zodiac

आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का पर्व है। इस साल 9 जुलाई रविवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन गुरु की पूजा का विधान

आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का पर्व है। इस साल 9 जुलाई रविवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन गुरु की पूजा का विधान है। गुरु को भगवान के सम्मान दर्जा दिया गया है। हर व्यक्ति के जीवन में गुरु का होना बहुत आवश्यक है। गुरु ही व्यक्ति को सही ज्ञान देकर अंधकार से प्रकाश तक लेकर जाता है। व्यक्ति को अपने गुरु का सदैव आदर सत्कार करना चाहिए। जब भी गुरु के पास जाना हो तो खाली हाथ न जाएं। गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु को उपहार दें। यदि उपहार राशिनुसार दिया जाए तो व्यक्ति को गुरु के आशीर्वाद के साथ सुख- समृद्धि की प्राप्ति होगी। 

गुरु पूर्णिमा के दिन मेष, तुला, मकर व कर्क राशि वाले जातक अपने गुरु को श्वेत वस्त्र, चावल, सफेद मिठाई या अन्य कोई भी सफेद वस्तु भेंटस्वरूप दे सकते हैं। 

वृष, सिंह, वृश्चिक व कुंभ राशि वाले गुरु को लाल वस्त्र, लाल फल अौर अन्न उपहार में दे सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। 

गुरु पूर्णिमा के दिन मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि वाले लोग अपने गुरु को पीले रंग के फल, वस्त्र, मिठाई आदि चीजें भेंट में दें। इस प्रकार का उपहार देना शुभ होता है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!