‘महाकाली' की पहली झलक में अक्षय खन्ना का खौफनाक शुक्राचार्य रूप, 8 जनवरी को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Edited By Updated: 25 Aug, 2026 12:18 PM

glimpse of mahakali

आखिरकार भारतीय सिनेमाई पर्दे पर इतिहास रचने जा रही फिल्म ‘महाकाली’ के दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ, क्योंकि मेकर्स ने रिलीज डेट की घोषणा के

आखिरकार भारतीय सिनेमाई पर्दे पर इतिहास रचने जा रही फिल्म ‘महाकाली’ के दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ, क्योंकि मेकर्स ने रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही पहली झलक भी जारी कर दी है। इसमें शानदार सिनेमाई पर्दे पर न सिर्फ महाकाली का रौद्र रूप नजर आ रहा है, बल्कि शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना का खौफनाक अवतार भी चर्चा का विषय बन गया है। 

पिछली फिल्म में रहमान डकैत से सबके दिलों में खौफ पैदा करने वाले अक्षय खन्ना ने 'महाकाली' के जरिए दर्शकों को यह बता दिया है कि इस फिल्म में भी उनके लिए काफी कुछ होगा। फिल्म 'महाकाली’ अगले साल 8 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

'महाकाली' की पहली झलक में धर्म और अधर्म के बीच ऐसे महायुद्ध की ओर इशारा किया गया है, जो अच्छाई और बुराई की लड़ाई तक सीमित नहीं है। असुरों के शक्तिशाली गुरु शुक्राचार्य के नेतृत्व में होने वाला यह संघर्ष ऐसे महायुद्ध की झलक देता है, जो दुनिया के भविष्य का फैसला करता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!