राजस्थान पुलिस की कार्रवाई सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली : धामी

Edited By Updated: 06 Oct, 2026 01:31 PM

gurdwara baba deep singh sri ganganagar

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह में राजस्थान पुलिस द्वारा ‘गुरु के लंगर’ की बेअदबी करने, शहीद सिखों के पोस्टर फाड़ने और सिख नेता तेजिंदरपाल सिंह टिम्मा को...

अमृतसर/जैतो (सर्बजीत, पराशर): शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह में राजस्थान पुलिस द्वारा ‘गुरु के लंगर’ की बेअदबी करने, शहीद सिखों के पोस्टर फाड़ने और सिख नेता तेजिंदरपाल सिंह टिम्मा को गिरफ्तार करने की निंदा की है।

धामी ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब के परिसर में ‘गुरु के लंगर’ में इस तरह का व्यवहार करना और सिख शहीदों से संबंधित पोस्टरों को फाड़ना सिखों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि किसी भी मुद्दे को सुलझाने के लिए कानूनी और संवैधानिक तरीके मौजूद हैं लेकिन किसी धार्मिक स्थल पर पुलिस की ऐसी कार्रवाई को उचित नहीं ठहराया जा सकता। 
उन्होंने कहा कि राजस्थान में घटी इस घटना को लेकर सिख संगत में भारी रोष है और सरकार स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत तेजिंदरपाल सिंह टिम्मा को रिहा करे। 

धामी ने राजस्थान सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की कि श्रीगंगानगर के गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह में हुई घटना की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। इसके साथ ही गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा और सिखों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!