Jupiter Remedies: मनचाहा धन कमाना चाहते हैं तो आज अवश्य करें ये काम

Edited By Updated: 20 Jun, 2024 10:50 AM

guruwar upay

भगवान विष्णु की पूजा का गुरुवार के दिन विशेष महत्व है। इस दिन देव गुरु बृहस्पति की भी पूजा मांगलिक कार्यों की सफलता एवं शुभता के लिए की जाती है। गुरु ग्रह जब मजबूत होता है, तो कार्य में तरक्की,

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Thursday Astro Tips: भगवान विष्णु की पूजा का गुरुवार के दिन विशेष महत्व है। इस दिन देव गुरु बृहस्पति की भी पूजा मांगलिक कार्यों की सफलता एवं शुभता के लिए की जाती है। गुरु ग्रह जब मजबूत होता है, तो कार्य में तरक्की, यश एवं र्कीत में वृद्धि होती है। गुरुवार के दिन आप कुछ आसान उपायों से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत और उन्नति भी कर सकते हैं।

लव राशिफल 20 जून - जरा-जरा बहकता है महकता है आज तो मेरा तन-बदन

Tarot Card Rashifal (20th june): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Day Wise Remedy: घर से निकलने से पहले खाएं ये पकवान, कामयाबी खुद चलकर आएगी आपके द्वार

Jyeshtha Purnima: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, मन की हर मुराद होगी पूरी

आज का पंचांग- 20 जून, 2024

Home decor ideas: मोहब्बत की रोशनी से सजाएं घर और पाएं खुशियां

आज का राशिफल 20 जून, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

PunjabKesari Guruwar Upay
Thursday Astro Tips उपाय
गुरु ग्रह को प्रबल करने के लिए सुबह स्नान के बाद देव गुरु बृहस्पति की पूजा करें। उसके बाद ओम बृं बृहस्पते नम: मंत्र का जाप कम से कम एक माला करें। तुलसी की माला का इस्तेमाल करें। आपके जीवन में सुख एवं समृद्धि आएगी।

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ धन एवं वैभव की देवी माता लक्ष्मी की भी पूजा करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी अत्यधिक प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुपए की तंगी दूर होगी। ध्यान रहे कि माता लक्ष्मी को तुलसी का पत्ता न चढ़ाएं।

धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार के दिन किसी को भी रुपए उधार न दें और न ही लें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी के हालात बन सकते हैं।

भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति का प्रिय रंग पीला है इसलिए गुरुवार के दिन आप कोशिश करें कि पीले रंग के वस्त्र पहनें और पीले रंग का तिलक माथे पर लगाएं। भगवान विष्णु की कृपा से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

PunjabKesari Guruwar Upay
आज के दिन भगवान विष्णु को केले का भोग लगाएं। पीले फूल, चने की दाल, गुड़ चढ़ाएं, पंचामृत स्नान कराएं और तुलसी का पत्ता अर्पित करें। स्वयं केले का सेवन न करें। श्रीहरि के आशीर्वाद से सभी समस्याएं दूर होंगी। सुख एवं समृद्धि में वृद्धि होगी।

पति-पत्नी के बीच वैवाहिक समस्याएं हैं, तो दोनों को गुरुवार का व्रत करना चाहिए और साथ में ही भगवान विष्णु एवं बृहस्पति देव की पूजा करनी चाहिए। आपके जीवन में सुख एवं सौभाग्य बढ़ेगा। समस्याएं दूर होंगी।

जिन लोगों के विवाह में विलम्ब हो रहा है, उनको गुरुवार का व्रत नियम पूर्वक करना चाहिए। गुरुवार के दिन गुड़, चने की दाल, हल्दी, पीले वस्त्र आदि का दान किसी ब्राह्मण को करें। गुरु के प्रबल होते ही शादी की बात पक्की हो सकती है।

PunjabKesari Guruwar Upay

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!