Ganpati Visarjan Remedies : 25 सितंबर को बप्पा की विदाई से पहले जरूर कर लें ये काम, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Edited By Updated: 21 Sep, 2026 12:27 PM

ganpati visarjan remedies

कहते हैं कि बप्पा जितनी श्रद्धा से घर आते हैं, उतनी ही श्रद्धा और प्रेम से उनका विदाई संस्कार भी किया जाना चाहिए। गणपति विसर्जन का दिन सिर्फ बप्पा को विदा करने का अवसर नहीं, बल्कि उनसे आशीर्वाद लेने और अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करने का...

Ganpati Visarjan Remedies : कहते हैं कि बप्पा जितनी श्रद्धा से घर आते हैं, उतनी ही श्रद्धा और प्रेम से उनका विदाई संस्कार भी किया जाना चाहिए। गणपति विसर्जन का दिन सिर्फ बप्पा को विदा करने का अवसर नहीं, बल्कि उनसे आशीर्वाद लेने और अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करने का भी खास समय माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश विसर्जन पर किया गया छोटा-सा उपाय भी आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। कहते हैं कि अगर कोई जातक श्रद्धा के साथ इस उपाय को करता है, तो उसे गणपति जी की कृपा तो मिलती है बल्कि साथ ही इससे घर में सुख-शांति का वास बना रहता है और समृद्धि आती है। इस साल गणेश विसर्जन 25 सितंबर को किया जाएगा। 

Ganpati Visarjan Remedies

भगवान गणेश को एक रेशमी दुपट्टा अर्पित करें
अगर पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद रहता है या प्रेम की कमी महसूस होती है तो ऐसे में अगर आप अपने घर गणपति जी को लेकर आए है तो विसर्जन के समय भगवान गणेश को एक रेशमी दुपट्टा अर्पित करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से पति पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है और तनाव कम होता है।

Ganpati Visarjan Remedies

पांच प्रकार के लड्डूओं का भोग लगाएं
भगवान गणेश के विसर्जन के दिन उन्हें पांच प्रकार के लड्डूओं का भोग लगाएं। ऐसा करना बेहद ही शुभ रहता है और माना जाता है कि इससे भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और घर में सुख शांति आती है। इसके अलावा गणेश विसर्जन के दौरान गणपति जी का आम के पत्तों से पूजन करना भी अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से रोगों से छुटकारा मिलता है और सेहत सही रहती है।

Ganpati Visarjan Remedies

गणेश जी को चार नारियल अर्फित करें 
कहा जाता है कि अगर किसी के बहुत प्रयास करने पर भी काम नहीं बन रहे और हर काम बिगड़ जाता है तो ऐसे में गणेश विसर्जन के समय एक साथ चार नारियल बांध लें और फिर उन्हें गणपति जी को अर्पित कर दें। इस उपाय के प्रति ऐसी मान्यता है कि इससे भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है और रास्ते में आने वाली बाधाएं दूर होती और बिगड़े काम बनने लग जाते हैं।

बप्पा के इन मंत्रों का जाप करें 
अगर आप चाहते हैं कि आपको सारे कार्यों में सफलता प्राप्त हो तो गणपति विसर्जन के दिन एक साफ कच्चे रेशम के धागे को लेकर उसमें सात गांठें बांधें। इसके बाद श्रद्धापूर्वक “जय गणेश, काटो कलेश” मंत्र का जाप करें। मंत्र जाप के बाद इस धागे को अपने पास सुरक्षित रखें। फिर जब भी किसी महत्वपूर्ण काम से घर से बाहर निकलें, तो इस धागे को अपने साथ लेकर जाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से सफलता प्राप्त होती है।

Ganpati Visarjan Remedies

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!