Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Oct, 2026 05:04 PM

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित कल्लर चट्टियाड़ गांव में मंगलवार दोपहर हनुमान मंदिर के पास जिंदा ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के समय मंदिर में विजयदशमी पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में...
राजौरी (शिवम): जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित कल्लर चट्टियाड़ गांव में मंगलवार दोपहर हनुमान मंदिर के पास जिंदा ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के समय मंदिर में विजयदशमी पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार मंदिर में बीती रात पूजा एवं जगराता आयोजित किया गया था, जबकि मंगलवार को भंडारा चल रहा था। इसी दौरान मंदिर के पास एक छत पर बच्चों को ग्रेनेड दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि बच्चे उसे खिलौना समझ रहे थे, लेकिन एक बच्चे ने समझदारी दिखाते हुए स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बम निरोधक दस्ते सहित संबंधित एजैंसियां भी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मौके पर कार्रवाई में जुटी हुई है।