नवरात्र के तीसरे दिन दिल्ली के मंदिरों में दिखा भक्ति का उत्साह, श्रद्धालुओं के लिए किए गए खास इंतजाम

Edited By Updated: 14 Oct, 2026 09:40 AM

delhi temples navratri day 3

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को राजधानी के शक्तिपीठों और सिद्धपीठ मंदिरों में मां भगवती के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ी।

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को राजधानी के शक्तिपीठों और सिद्धपीठ मंदिरों में मां भगवती के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में घंटियों की गूंज, मंत्रोच्चार और माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। प्रमुख मंदिरों में माता का विशेष शृंगार किया गया, वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रवेश, प्रसाद, पेयजल और स्वास्थ्य जांच के इंतजाम भी किए गए।

मंदिर में फूलों से माता का शृंगार: करोल बाग स्थित बद्री भगत झंडेवालान देवी मंदिर में मां चंद्रघंटा को सोडसोस्रिंगार के साथ ही  सुगंधित फूलों से सजाया गया। मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए पांच द्वार बनाए गए हैं। वहीं, दक्षिण दिल्ली स्थित प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में भी नवरात्र उत्सव के तीसरे दिन भक्तों ने मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की। पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत के अनुसार, तड़के मां की पूजा के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले गए। इसके बाद दिनभर भक्तों ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

अन्य मंदिरों में भी धार्मिक आयोजन: राजधानी के श्री संतोषी माता मंदिर, हरि नगर, माता नीलम देवी मंदिर, मयूर विहार फेज-2, श्री दुर्गा मंदिर, जनकपुरी और श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर, छतरपुर समेत दिल्ली के विभिन्न मंदिरों में नवरात्र उत्सव जारी है। मंदिरों में विशेष पूजा, आरती और माता के शृंगार के आयोजन किए जा रहे हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!