चिंतपूर्णी मंदिर में नवरात्रों में  2 लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Edited By Updated: 18 Oct, 2026 08:38 AM

mata chintpurni temple news

शरदीय नवरात्रों के दौरान शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। नवरात्रों के दौरान अब तक करीब 2 लाख श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त कर चुके हैं।

चिंतपूर्णी (सुनील): शरदीय नवरात्रों के दौरान शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। नवरात्रों के दौरान अब तक करीब 2 लाख श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त कर चुके हैं। देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु मां के दर्शन करने के लिए चिंतपूर्णी पहुंच रहे हैं। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि चैत्र नवरात्र मेले शांतिपूर्वक तरीके से चल रहा है।

मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रबंध किए गए हैं, ताकि मां के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन मेले के दौरान व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है। श्रद्धालुओं को सुचारू रूप से मां के दर्शन करवाने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!