2024 horoscope Leo: सिंह राशि वालों के लिए 2024 लेकर आया है बहुत सारी खुशियां

Edited By Updated: 30 Dec, 2023 07:10 AM

horoscope leo

अग्नि तत्व की राशि सिंह के लिए राशिफल 2024 बहुत सारी खुशियां लेकर आया है। सिंह राशिफल 2024 के अनुसार सिंह राशि के लोगों के लिए मई से पहले काफी अच्छा समय रहेगा। साल के इन शुरुआती महीनों में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Yearly Leo Rashifal 2024: अग्नि तत्व की राशि सिंह के लिए राशिफल 2024 बहुत सारी खुशियां लेकर आया है। सिंह राशिफल 2024 के अनुसार सिंह राशि के लोगों के लिए मई से पहले काफी अच्छा समय रहेगा। साल के इन शुरुआती महीनों में बृहस्पति नवम भाव में रहेंगे। इस समय भाग्य आपका साथ देगा। धन को लेकर आ रही परेशानी भी दूर होगी। इन चार महीनों आप आध्यात्मिक यात्राएं करेंगे। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और यदि आप किसी कंपनी के मालिक हैं या फ्रेंचाइजी लेकर काम करते हैं तो आपके लिए यह समय उन्नति वाला रहेगा। मई के बाद बृहस्पति दशम भाव में आएंगे। इस समय करियर को लेकर कोई विशेष परेशानी तो नहीं होगी लेकिन नए बदलाव के बारे में तुरंत निर्णय लेने से बचें। इस समय ज़मीन-जायदाद या पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद दूर हो सकता है।

सिंह राशिफल 2024 के अनुसार, इस पूरे साल आपको राहु से सतर्क रहना चाहिए। राहु आपके अष्टम भाव में गोचर करेगा इसलिए बार-बार छोटी-छोटी दुर्घटनाएं या परिवार से विवाद होता रहेगा। आपकी बोली लोगों को कड़वी लग सकती है। बार-बार आपका मन परिवार से दूर जाने को करेगा लेकिन इन सभी के बीच अच्छी बात यह भी है कि आपको कोई आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है।

आप अपने बिजनेस के सिलसिले में कई बार विदेश आना-जाना कर सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए भी यह साल बढ़िया रहेगा। इस साल आप उन्नति करेंगे। धीरे-धीरे जीवन के सभी क्षेत्रों में आपको लाभ होता दिखेगा। इस वर्ष के मध्य तक आप बहुत अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। जैसे-जैसे वर्ष आगे बढ़ेगा, आपको लगेगा कि आप बहुत कुछ हासिल कर पा रहे हैं।

हालांकि बिजनेस को लेकर अभी संभलने का समय है। एकदम से कोई बड़ा निर्णय न लें क्योंकि इस पूरे साल शनि आपके सातवें भाव में रहेंगे। यहां ध्यान का सीधा मतलब धैर्य से है क्योंकि हो सकता है कि आपको अपने पार्टनर की कोई बात पसंद न आए। बिजनेस में कुछ नया करना चाहते हैं तो अप्रैल के बाद ट्राई करें।

राशिफल 2024 का इशारा है कि इस साल लव लाइफ आपकी काफी अच्छी रह सकती है। इस साल आप घर में छोटे मेहमान का स्वागत भी कर सकते हैं। अपने आने वाले समय को और बेहतर बनाने के लिए सिंह राशि के लोगों को ये उपाय जरूर करने चाहिए –

Leo Horoscope 2024 Astrological Remedies सिंह राशिफल 2024 ज्योतिषीय उपाय: शनिदेव की पूजा करवाते रहें, इससे जीवन के कई मामलों में चल रही अनिश्चितता दूर होगी।
भगवान सूर्य की पूजा में भाग लें, इससे आपको यश और धन मिलेगा।
माता दुर्गा की पूजा करवाएं, इससे आपके अनेक शत्रुओं का नाश होगा।

आचार्य पंडित सुधांशु तिवारी
प्रश्न कुण्डली विशेषज्ञ/ ज्योतिषाचार्य
9005804317

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!