Vastu: क्या आपको भी है दिन में सोने की आदत?

Edited By Updated: 06 Feb, 2021 04:53 PM

if you sleep during the day then be careful

अगर हमारे धार्मिक शास्त्रों को अच्छे से जान लिया जाए तो उसमें मानव जीवन से जुड़ी बहुत से बातों के बारे में वर्णन किया गया है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अगर हमारे धार्मिक शास्त्रों को अच्छे से जान लिया जाए तो उसमें मानव जीवन से जुड़ी बहुत से बातों के बारे में वर्णन किया गया है। इसमें मानव जीवन से संबंधित कई नियम आदि शामिल हैं। पर आज कल के समय में इन नियमों को अपनाना लोगों के लिए आवश्यक नहीं रह गया है। परंतु कहा जाता है अगर इन नियमों का पालन किया जाए तो जीवन में कई तरह की समस्याओं व बीमारियों से राहत पाई जा सकती हैं। जी हां, वास्तु शास्त्र में बताया गया है दिन में सोने से जहां एक तरफ़ देवी-देवता नाराज़ होते हैं तो वहीं जातक को इससे कई तरह के रोग होने की आशंकाएं पैदा होती हैं। इसलिए किसी भी व्यक्ति को दिन में सोना नहीं चाहिए। तो आइए विस्तारपूर्वक जानते हैं कि दिन में सोने से व्यक्ति को किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार दिन में सोने वाले व्यक्ति के शरीर में रोग की वृद्धि होती है और उम्र घटती है। यही कारण है कि कहा जाता है किदिन में सोना नहीं चाहिए। हालांकि बीमार आदमी दिन में सो सकता है। 

आज कल काम के अधिक प्रेशर के चलते लोग अधिक नींद की कामना भी करते हैं। जिसके चलते कुछ लोग सूर्योदय के बाद भी ज्यादा समय तक सोते रहते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोगों से देवी लक्ष्मी नाराज़ रहती हैं। जिस कारण व्यक्ति कभी अपने जीवन में संतुष्ट नहीं हो पाता। कुछ लोग अपनी इस आदत के कारण मानसिक तनाव के भी शिकार हो जाते हैं। 

ब्रह्मवैवर्तपुराण में तो कहा भी गया है कि दिन में, सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोने वाला व्यक्ति रोगी और दरिद्र हो जाता है।

धर्म शास्त्रों के मुताबिक सुबह बहुत अधिक देर तक सोने वालों से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं जिससे ऐसे व्यक्ति कभी भी संतुष्ट नहीं रहते हैं. सुबह अधिक देर तक सोने वाले व्यक्ति हमेशा मानसिक तनाव का भी सामना करते हैं.
कुछ लोग सूर्यास्त के समय सोते हैं, जिसके बारे में शास्त्रों में कहा गया है कि जो व्यक्ति इस समय सोता है उसे अपने किसी कार्य में सफलता प्राप्त नहीं होती। क्योंकि ये समय देवी-देवता की आराधना का समय होता है। शास्त्रों में बताया गया है प्रत्येक व्यक्ति को सूर्यास्त होने के 3 घंटे बाद ही सोना चाहिए। 

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि जो व्यक्ति बिना किसी कारणवश यूं ही दिन में सोया रहता है उसे अपने जीवन में हमेशा धन और पेट से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!