just now
40 minutes ago
3 hours ago
4 hours ago
16 hours ago
20 hours ago
22 hours ago
23 hours ago
1 day ago
2 days ago
3 days ago
4 days ago
Wednesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Edited By Jyoti,Updated: 21 Mar, 2020 03:25 PM
हिंदू धर्म में पेड़-पौधों का पूजन आदि कितना महत्वपूर्ण है। कहते हैं इन पेड़-पौधों से हिंदू धर्म के विभिन्न देवी-देवताओं का कोई न कोई संबंध होता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ हिंदू धर्म में पेड़-पौधों का पूजन आदि कितना महत्वपूर्ण है। कहते हैं इन पेड़-पौधों से हिंदू धर्म के विभिन्न देवी-देवताओं का कोई न कोई संबंध होता है। तो इन सबका पूजनीय होना ज़ाहिर है। आज हम आपको बताने वाले हैं पीपल के बारे में। एक मिनट जल्दबाज़ी न कीजि क्योंकि हम जानते हैं पीपल से जुड़ी ऐसे बहुत से तथ्य है जिनके बारे में आप में लगभग लोग जानते हैं। मगर क्या आप जानते इसका एक तथ्य ऐसा है जो किसी और से नहीं बल्कि शनि देन से जुड़ा हुआ है। जी हां, किसी को नहीं पता होगा कि पीपल के पेड़ से जुड़ी एक कथा ऐसी है जो शनि देव से संबंधित है। हम जानते हैं कि आपको ये जानकर हैरानी हो रही होगी, मगर आपको बता दें हो सकता है अभी आपको थोड़ी हैरानी और हो जी हां क्योंकि इससे जुड़ा प्रसंग है ही ऐसा। चलिए आपके इंतज़ार को खत्म करते हैं और विस्तारपूर्वक जानते हैं इसके बारे में- पौराणिक कथाओं के अनुसार प्राचीन काल में पीपल के पेड ने शनि देव को निगल लिया था। परंतु फिर भी शनि देव उस पर मेहरबान हुए थे। मगर क्यों? क्योंकि कहा तो ये जाता है कि शनि देव से पंगा लेने वाले व्यक्ति पर शनि के क्रूर दशा पड़ती है। चलिए जानते हैं ऐसे कैसे संभव हुआ। कैसे इसके बावजूद पीपल को शनि देव से वरदान प्राप्त हुआ था। कथाओं के मुताबिक एक बार अगस्त्य ऋषि दक्षिण दिशा में अपने शिष्यों के साथ गोमती नदी के तट पर गए और सत्रयाग की दीक्षा लेकर एक वर्ष तक यज्ञ करते रहे। कहा जाता है कि उस समय स्वर्ग पर राक्षसों का राज हुआ करता था। इस दौरान कैटभ नामक एक राक्षस ने पीपल के पेड़ का रूप लेकर यज्ञ में ब्राह्मणों को परेशान करना शुरू कर दिया। वो समस्त ब्राह्मणों को मारकर खाने लगा। जब भी कोई ब्राह्मण पीपल के पेड़ की टहनियां या पत्तों के करीब जाता तो कैटभ उसे खा जाता है। इसी के चलते दिन भर दिन ऋषि मुनियों की संख्या कम होने लगी। ये सब देखते हुए अन्य ऋषि शनि देव के पास मदद के लिए पहुंचे। जिसके बाद इसके बाद शनि देव ब्राह्मण का रूप लेकर पीपल के पेड़ के पास गए। वहीं पेड़ बना राक्षस शनि देव को साधारण ब्राह्मण सझकर खा गया। जिसके बाद शनि देव उसके पेट फाड़कर बाहर निकले और उसका अंत कर दिया। जिसके अंत से सभी देवता ऋषि-मुनि प्रसन्न हो गए और उन्होंने शनि देव का धन्यवाद किया। शनि देव ने भी प्रसन्न होकर कहा जो भी पीपल के पेड़ को स्पर्श करेगा, उसके सभी कार्य पूरे होंगे। वहीं जो भी व्यक्ति इस पेड़ के पास स्नान, ध्यान, हवन और पूजा करेगा, उसे मेरी पीड़ा कभी भी झेलनी नहीं पड़ेगी। ऐसी मान्यता है इसके बाद से ही पीपल के पेड़ की पूजा शुरू हुई।
Daily horoscope: आज इन राशियों पर शनि रहेंगे प्रसन्न
Paryushan Mahaparva: सांसारिक भागदौड़ से थमी जिंदगी को आत्मा से जोड़ने का पावन अवसर है 8 दिवसीय...
सिक्किम का वो पवित्र स्थल जहां पहुंचे थे गुरु नानक देव जी, जानें चुंगथांग की रोचक कथा
Parivartini Ekadashi Vrat katha : वामन अवतार और राजा बलि की कहानी से जुड़ी है परिवर्तिनी एकादशी,...
Daily horoscope : आज आपकी कुंडली में क्या है, यह जानने के लिए अपनी राशि पर करें Click
Daily horoscope : जानिए, आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
पितृ पक्ष में शादी की शॉपिंग करना शुभ है या अशुभ? जानें क्या कहते हैं धार्मिक नियम
भक्तिवेदान्त सिद्धान्ती महाराज जी ने श्रीमद्भागवत कथा का किया शुभारंभ, भागवत कथा के पहले दिन महाराज...
Why Radha Ashtami After Janmashtami : कृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन बाद क्यों मनाई जाती है राधा...
Radha Ashtami 2026 : दोपहर में ही क्यों होती है राधा रानी की पूजा, जानें राधा अष्टमी की इस परंपरा...
CAD $
23/09/2026 10:30 IST
USD $
AUD $
NZD $
EUR €
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिज़नेस करने वालों को किसी वरिष्ठ की सहायता मिल सकती है। कोर्ट-कटहरी में फैसला आपके हक में आ सकता है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को काम के सिलसिले में जन्मस्थान से दूर जाना पड़ सकता है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज किसी करीबी से अचानक से मुलाकात हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में दूर स्थान की यात्रा करनी पड़...
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। धन निवेश में सावधानी से काम लेने की ज़रूरत है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी पार्टी में शामिल होने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह को महत्व मिल सकता है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। माता-पिता के साथ चल रहा मनमुटाव बातचीत से कम हो सकता है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। व्यापार से जुड़े निर्णय लेते समय दिल से नहीं दिमाग से काम लें। युवा कुछ नया सीखने का...
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। आध्यात्मिक कार्यो में रुचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को पसंद का प्रोजेक्ट मिल सकता है। सिंगल जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापारियों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। प्रेमी के लिए कोई सरप्राइज़ प्लान कर सकते हैं, जिससे...
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। काम में बदलाव का सोच रहे जातकों को पसंद का काम मिल सकता है। संतान किसी चीज़ की मांग कर सकती है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मसती में समय व्यतीत हो सकता है। अगर कोई गलती हो जाए तो बहस की जगह उसे सुधारने पर...
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes