‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भगवान कृष्ण के संदेश का किया पालन: राजनाथ

Edited By Updated: 25 Nov, 2025 09:01 AM

international gita mahotsav 2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर दौरान हमने भगवान कृष्ण के संदेश का पालन किया और इस अभियान ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है कि भारत न तो आतंकवाद के खिलाफ चुप रहेगा और न ही किसी भी परिस्थिति में कमजोर पड़ेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

कुरुक्षेत्र (ब्यूरो): रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर दौरान हमने भगवान कृष्ण के संदेश का पालन किया और इस अभियान ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है कि भारत न तो आतंकवाद के खिलाफ चुप रहेगा और न ही किसी भी परिस्थिति में कमजोर पड़ेगा। श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को समझाया था कि धर्म केवल उपदेशों से ही नहीं बचता, यह कर्मों से सुरक्षित रहता है और 'ऑप्रेशन सिंदूर' वह धर्म आधारित कर्म था जिसे हमने अपनाया। 

राजनाथ हरियाणा के कुरुक्षेत्र 10वें अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 का उद्घाटन करने के बाद कहा- भगवान कृष्ण ने अर्जुन को यह भी सीख दी कि जो व्यक्ति धर्म के मार्ग पर चलता है वह कभी नहीं डरता। उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने उस समय अमानवीय कृत्य किया जब निर्दोष पर्यटकों को उनका धर्म पूछने के बाद मार दिया गया। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!