Edited By Prachi Sharma,Updated: 01 Nov, 2025 06:00 AM

मथुरा का राजा रहा कंस अपनी निर्दयता और क्रूर शासन के लिए जाना जाता था। उसने न केवल ब्रजवासियों पर अत्याचार किए, बल्कि अपने ही परिवार पर अन्याय की सारी सीमाएं पार कर दीं। लेकिन जब उसके अत्याचार असहनीय हो गए, तब भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लेकर मथुरा की...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Kans Teela Mathura: मथुरा का राजा रहा कंस अपनी निर्दयता और क्रूर शासन के लिए जाना जाता था। उसने न केवल ब्रजवासियों पर अत्याचार किए, बल्कि अपने ही परिवार पर अन्याय की सारी सीमाएं पार कर दीं। लेकिन जब उसके अत्याचार असहनीय हो गए, तब भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लेकर मथुरा की प्रजा को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई।
कहा जाता है कि मथुरा में यमुना किनारे आज भी कंस का विशाल महल मौजूद है। यह महल इतिहास की कई अनकही कहानियों को अपने अंदर समेटे हुए है। स्थानीय लोगों का मानना है कि जो हिस्सा ज़मीन के ऊपर दिखाई देता है, उससे कहीं अधिक भाग ज़मीन के नीचे दबा हुआ है। कभी यह दुर्ग अभेद माना जाता था, जहां से कंस अपनी सभाएं करता और युद्ध की योजनाएं बनवाता था।
महल की मोटी दीवारों पर आज भी तलवारों के निशान साफ देखे जा सकते हैं। ऐसा प्रतीत होता है जैसे इन दीवारों ने उस युग की हर चीख, हर साजिश को अपने अंदर कैद कर रखा हो।

महल के भीतर एक लंबी और रहस्यमयी सुरंग भी बताई जाती है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह मथुरा से कई सौ किलोमीटर दूर तक फैली हुई थी। कंस के जासूस इसी सुरंग के रास्ते से अपने दुश्मनों की खबरें लाया करते थे और युद्ध के समय इसका खूब उपयोग होता था।
समय बीत गया, लेकिन कंस के अत्याचारों की कहानियां आज भी मथुरा की हवाओं में सुनाई देती हैं। वहीं भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कंस वध की गाथा यह याद दिलाती है कि जब अन्याय अपनी सीमा पार करता है, तब धर्म की रक्षा के लिए स्वयं भगवान अवतार लेते हैं।
