England में गूंजेगा इंडियन नाम: अब अंग्रेजों को क्रिकेट सिखाएगा पूर्व भारतीय दिग्गज सितारा, इस टीम के बने Head Coach

Edited By Updated: 10 Mar, 2026 12:36 PM

former team india star will train this famous england team

भारत के पूर्व क्रिकेटर हेमंग बदानी को इंग्लैंड की प्रतिष्ठित क्रिकेट लीग 'द हंड्रेड' (The Hundred) में एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें आगामी सीजन के लिए साउदर्न ब्रेव (Southern Brave) पुरुष टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। दिलचस्प बात...

Former Indian Cricketer Coaching in England League : भारत के पूर्व क्रिकेटर हेमंग बदानी को इंग्लैंड की प्रतिष्ठित क्रिकेट लीग 'द हंड्रेड' (The Hundred) में एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें आगामी सीजन के लिए साउदर्न ब्रेव (Southern Brave) पुरुष टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज इयान बेल उनके सहायक (असिस्टेंट कोच) के रूप में काम करेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स से साउदर्न ब्रेव तक का कनेक्शन

हेमंग बदानी और इयान बेल की यह जोड़ी क्रिकेट प्रेमियों के लिए नई नहीं है। हाल ही में आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने भी इयान बेल को बदानी का सहायक नियुक्त किया था। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स के मालिक 'जीएमआर ग्रुप' (GMR Group) ने साउदर्न ब्रेव टीम में 49% हिस्सेदारी खरीदी है जिसके बाद उन्होंने अपने भरोसेमंद रणनीतिकार बदानी पर भरोसा जताया है।

यह भी पढ़ें: Mobile Charger Cover Alert: मोबाइल चार्जर पर कवर लगाने वाले हो जाएं सावधान! आज ही हटा लें वरना...

बदानी: अनुभव का खजाना

हेमंग बदानी ने भारत के लिए 40 वनडे और 4 टेस्ट मैच खेले हैं लेकिन बतौर कोच उनकी पहचान वैश्विक स्तर पर चमक रही है:

बाल खींचे, गाली-गलौज और चीख-पुकार... महिलाओं की भयंकर लड़ाई का Video सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से कर रहा Trend

यह भी पढ़ें: बाल खींचे, गाली-गलौज और चीख-पुकार... महिलाओं की भयंकर लड़ाई का Video सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से कर रहा Trend

इयान बेल का साथ देगा मजबूती

इंग्लैंड के पूर्व स्टार इयान बेल का अनुभव टीम के लिए सोने पर सुहागा साबित होगा। वे इंग्लैंड की परिस्थितियों को बखूबी समझते हैं। बेल इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की टेस्ट टीम के बल्लेबाजी कोच रह चुके हैं और द हंड्रेड में बर्मिंघम फीनिक्स के साथ भी काम कर चुके हैं।

साउदर्न ब्रेव के लिए नई उम्मीद

साउदर्न ब्रेव की टीम द हंड्रेड के पहले सीजन (2021) की चैंपियन रह चुकी है। हालांकि पिछला सीजन उनके लिए किसी बुरे सपने जैसा था जहां वे नॉकआउट तक नहीं पहुंच सके थे। अब बदानी और बेल की जुगलबंदी के सामने सबसे बड़ी चुनौती टीम को एक बार फिर से खिताबी जीत दिलाने की होगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!