Kark Rashi 2025: कर्क राशि की असली पहचान, क्या कहते हैं ग्रह, नक्षत्र और भाग्य ?

Edited By Prachi Sharma,Updated: 10 Jun, 2025 02:52 PM

Kark Rashi 2025: जिनका नाम  K, H, D से शुरू होता है, यह लोग इमोशंस से ज्यादा चलते हैं और इमोशंस के कारण ही इन्हें नुकसान भी होता है क्योंकि यह भावुक होकर ओवर रिएक्ट कर देते हैं और ओवर रिएक्शन किसी भी स्थिति में अच्छा नहीं होता

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kark Rashi 2025: जिनका नाम  K, H, D से शुरू होता है, यह लोग इमोशंस से ज्यादा चलते हैं और इमोशंस के कारण ही इन्हें नुकसान भी होता है क्योंकि यह भावुक होकर ओवर रिएक्ट कर देते हैं और ओवर रिएक्शन किसी भी स्थिति में अच्छा नहीं होता और इन्हें इसकी कीमत करियर के साथ-साथ रिलेशनशिप में भी उठानी पड़ती है। कर्क राशि सोम्य राशि है और सौम्य राशि के होने के कारण इनमें विनम्रता बहुत होती है। यह लोगों के साथ काफी लहजे के साथ पेश आते हैं बहुत ही शालीन किस्म के लोग होते हैं यह चंद्रमा क्योंकि 15 दिन के भीतर आकार बदलकर पूर्ण रूप धारण कर लेता है और इस राशि के जातक हैं , वह भी जीवन में चंद्रमा की तरह ही उतार-चढ़ाव के शिकार होते रहते हैं। चंद्रमा के प्रभाव के कारण ऐसे लोग हालांकि बहुत शांत स्वभाव के होते हैं और झगड़े में कभी भी पहल नहीं करते लेकिन उकसावे में जल्दी आ जाते हैं। 

यह मूविंग राशि है लिहाजा ऐसे जातक घूमने-फिरने के खूब शौकीन होते हैं और इन्हें देश विदेश में नई-नई जगहों पर घूमना बहुत पसंद होता है। कर्क राशि के जातक बहुत तेजी के साथ चलते हैं और पैसे के लिहाज से ज्यादा मतलबी नहीं होते। यह दूसरों के लिए सैक्रिफाइस करते हैं और कई बार खुद का नुकसान उठाकर दूसरों का फायदा कर देते हैं। इस राशि का सिंबल है केकड़ा और इनका स्वभाव भी इसी के समान होता है। यह स्विमिंग के शौकीन होते हैं ऐसे जातक घर से बाहर निकलते हैं, तो सीधा अपने कार्यस्थल पर जाएंगे यानी कि जहां पर जॉब करते हैं, वहां पर जाएंगे और कार्यस्थल से सीधा घर आएंगे इन्हें रास्ते में ज्यादा रुकने की आदत नहीं होती। जल तत्व की राशि होने के कारण इन्हें तरल पदार्थ बहुत पसंद होते हैं और खाने- पीने में तरल पदार्थ को ही यह ज्यादा अहमियत देते हैं। यह ब्राह्मण राशि है लिहाजा इनके ज्ञान का स्तर जो है वह बहुत ऊंचा होता है, यह ऐसे कार्यों में लिप्त रहते हैं जिनका सीधा संबंध ज्ञान के साथ होता है। इस राशि की दिशा उत्तर होती है और इस कारण ऐसे जातकों को उत्तर दिशा का घर और उत्तर दिशा की यात्रा वह खूब रास आती है। कर्क राशि रात्रि बली राशि है लिहाजा इन्हें अक्सर रात के समय आप ज्यादा एक्टिव पाएंगे यानी कि सूर्य अस्त के बाद इनकी बॉडी और माइंड ज्यादा एक्टिव रहते हैं। 


कर्क राशि के जातकों का करियर

कर्क राशि के जो जातक हैं वह पुनर्वसु नक्षत्र के आखिरी चरण में पैदा होते हैं अथवा शनि के पुष्य नक्षत्र और बुध के अश्लेषा नक्षत्र में पैदा होते हैं। इस राशि के जातकों का करियर केतु या शुक्र की महादशा में शुरू होता है और शुक्र और सूर्य की महादशा में इन्हें नई ऊंचाई मिलती है यानी कि शुक्र और सूर्य इनके लिए करियर के अलावा रिलेशनशिप के लिए भी अहम ग्रह हैं। शुक्र इनके लिए 11वें भाव के स्वामी हो जाते हैं। लिहाजा जीवन में तरक्की और वृद्धि शुक्र की दशा में ही मिलती है और सूर्य की दशा में यह खूब धन संचित करते हैं क्योंकि सूर्य इनके लिए धन भाव के स्वामी बनते हैं, इनके लिए मंगल दशम स्थान के स्वामी यानी कि करियर वाले भाव के स्वामी हो जाते हैं। मंगल इनके करियर में अच्छा खासा प्रभाव जो है मंगल का इनके करियर में होता है और मंगल ही इनके करियर की दिशा वह तय करता है। 

कर्क राशि के जातकों का रिलेशनशिप
कर्क राशि के जातकों कि मेष राशि, सिंह राशि, वृश्चिक राशि, धनु राशि और मीन राशि के जातकों के साथ इनकी अच्छी अंडरस्टैंडिंग हो जाती है। कर्क राशि के जातकों के लिए सातवें भाव में शनि की वह मकर राशि आ जाती है और यह सोम्य राशि है। लिहाजा इनका पार्टनर भी स्वभाव में इनकी ही तरह स्वभाव का होता है और पार्टनर के दक्षिण दिशा में मिलने के चांसेस ज्यादा होते हैं। 

कर्क राशि के जातकों का हेल्थ 

जल तत्व की राशि होने के कारण इन्हें कफ से संबंधित समस्या ज्यादा हो सकती है और ऐसे जातक बहुत जल्दी संक्रमण का शिकार होकर नजले और जुकाम की चपेट में आ जाते हैं। इसके अलावा इन्हें ब्लड से रिलेटेड बीपी, शुगर, थायराइड जैसी समस्या भी हो सकती है।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!