Khooni Jheel: दिखने में जितनी खूबसूरत उतनी ही डरावनी भी है यह झील, कमजोर दिल वाले रहें दूर

Edited By Updated: 09 Sep, 2024 11:16 AM

khooni jheel

राजधानी अपने आप में कई रहस्यों को छुपाए है, ऐतिहासिक धरोहरों से सजी दिल्ली को कई मायनों में याद किया जाता है। यहां कई सारे मकबरे, मीनारें, किले और

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Khooni Jheel: राजधानी अपने आप में कई रहस्यों को छुपाए है, ऐतिहासिक धरोहरों से सजी दिल्ली को कई मायनों में याद किया जाता है। यहां कई सारे मकबरे, मीनारें, किले और पार्क आदि मिल जाएंगे जो इसके इतिहास को बहुत ही रूमानी बनाते हैं। दिल्ली में कई चर्चित टूरिस्ट स्पॉट्स के अलावा, कुछ स्पॉट्स ऐसे भी हैं जो खासे चर्चित नहीं हैं लेकिन अपने अंदर सदियों का इतिहास समेटे बैठे हैं। ऐसा ही एक स्पॉट दिल्ली में है खूनी झील, जिसे खूनी खान झील भी कहा जाता है। यह झील न केवल दिखने में भयानक है बल्कि अपने अंदर 1857 का इतिहास भी छुपाए हुए है।

क्यों कहते है खूनी झील ?
कमला नेहरू रिज में जाने पर अगर आप खूनी झील को देखेंगे तो शायद आपको थोड़ा अचरज हो। ऐसा इसलिए क्योंकि यह काई से जमी हुई छोटी-सी झील है जहां बत्तख आदि मौजूद हैं। यह नजारा कुछ लोगों को देखने में सुंदर भी लग सकता है और डरावना भी। इसका लुक कुछ ऐसा है जैसे बॉलीवुड की डरावनी फिल्मों की कोई लोकेशन।

PunjabKesari Khooni Jheel

कई मायनों में यह काफी सुंदर भी लग सकता है तो फिर इसका नाम ऐसा क्यों? इसका सीधा सा कारण इसके इतिहास से जुड़ा हुआ है। खूनी झील 1857 के समय से ही प्रसिद्ध है जहां विद्रोह और लड़ाई के दौरान मारे गए भारतीय और अंग्रेज सिपाहियों की लाशें यहां डाली गई थीं।
पहले ब्रिटिश सिपाही भाग रहे थे जब इसी इलाके में लड़ाई हुई थी और उसके बाद भारतीय सिपाहियों को भी यहीं मार दिया गया जब अंग्रेज फौज आई थी। इतना ही नहीं, उस समय घोड़े-खच्चर आदि के शव भी यहीं डाल दिए गए। जब वो त्रासदी हुई तब कई दिनों तक इस झील का पानी लाल हो गया था और बदबू इतनी थी कि यहां लोग कई दिनों तक नहीं आए थे।

PunjabKesari Khooni Jheel

कई कहानियां हैं प्रचलित
झील को लेकर कई कहानियां सुनने को मिल जाएंगी कि यहां लोगों को भूत दिखते हैं। ऐसा कोई भी साइंटिफिक प्रूफ नहीं है फिर भी इसे हॉन्टेड प्लेसेस में से एक घोषित किया गया है। इस कहानी से जुड़े कई अलग-अलग वर्जन हैं और कुछ लोगों का मानना है कि यहां डूबने से कई लोगों की मौत हुई थी। इसकी एक कहावत यह भी है कि इस खूनी नदी के पानी को जो भी छूता है, उसे नदी देखते ही देखते निगल लेती है और उसकी बॉडी भी हाथ नहीं लगती। यहां अब तक कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं।अब इन मौतों का कारण सुसाइड है या कुछ और यह तो नहीं पता पर लोगों का दावा है कि जो लोग यहां मरते हैं उनकी आत्मा यहां आने वाले लोगों को परेशान करती हैं और जान ले लेती है।

कहां मौजूद है ये खूनी झील ?
दिल्ली के कमला नेहरू रिज का एक हिस्सा है खूनी झील। इसे अब एक लैंडमार्क बना दिया गया है जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।  

PunjabKesari Khooni Jheel

कमला नेहरू रिज
जिस कमला नेहरू रिज में यह झील स्थित है उसके बारे में भी बात करना भीू जरूरी है। यहां चौबुर्जा मस्जिद, फ्लैगशिप टावर आदि ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं। जिन लोगों को इतिहास से लगाव है, जो लोग प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं और जो लोग बर्ड वॉङ्क्षचग करना चाहते हैं वे यहां आते हैं। यह 35 किलोमीटर में फैला एक हिस्सा है जिसे बहुत ज्यादा एक्सप्लोर किया जा सकता है। दिल्ली के चर्चित टूरिस्ट स्पॉट्स से अलग यहां आपको ज्यादा भीड़ नहीं मिलेगी।

कमजोर दिल वाले रहें दूर
यह जगह कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है। अगर आप ‘मिस्ट्री लवर’ हैं और रहस्यमयी चीजों के बारे में जानने और देखने का शौक है तो फिर जरूर यहां जा सकते हैं लेकिन अतिरिक्त सावधानी बरतने की बहुत जरूरत है। साथ ही यह इलाका थोड़ा सुनसान है और इस इलाके में कई असामाजिक तत्व भी घूमा करते हैं। 

PunjabKesari Khooni Jheel

 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!