मां दुर्गा के पाठ से सब कष्ट दूर हो जाते हैं : कुमार स्वामी

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Jul, 2023 07:39 AM

kumar swami

लुधियाना (ब्यूरो): ‘‘भगवान शिव ने कहा कि भगवती दुर्गा का यह पाठ पूर्ण प्रमाणिक सत्य है, केवल यही एक ऐसा मात्र पाठ है जिसे जाप

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

लुधियाना (ब्यूरो): ‘‘भगवान शिव ने कहा कि भगवती दुर्गा का यह पाठ पूर्ण प्रमाणिक सत्य है, केवल यही एक ऐसा मात्र पाठ है जिसे जाप करने से तत्क्षण मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं तथा उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इस कलियुग में कोई ऐसी समस्या व बाधा नहीं है जिसका निवारण व समाधान इस पाठ से न हो। 

मैं तुम्हें ऐसा पाठ बता रहा हूं जो देवताओं के लिए भी दुर्लभ है। चाहे कुछ भी कर लो, मां दुर्गा के इस पाठ के बिना न धन मिलेगा, न यश मिलेगा, न मुक्ति मिलेगी। संसार में यह एक ही पाठ है जिसका जाप करते ही तत्क्षण मनोकामना सिद्ध होती है और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। कलियुग में ऐसी कोई समस्या, दुख, कष्ट व रोग नहीं जिसका समाधन मां दुर्गा के इस पाठ से न होता हो।’’ 

ये उद्गार महाब्रह्मर्षि कुमार स्वामी ने लुधियाना के ग्रांड वैडिंग विला में आयोजित प्रभु कृपा दुख निवारण समागम के पहले दिन व्यक्त किए। विशिष्ट राजनीतिज्ञ, उद्योगपति, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि इस समागम के साक्षी बने। 

महाब्रह्मर्षि कुमार स्वामी ने कहा कि मां दुर्गा ने ब्रह्मा, विष्णु, महेश को बनाया है। मां दुर्गा की शक्ति से ही ये त्रिदेव कार्य करते हैं। जो व्यक्ति कृष्णपक्ष की अष्टमी और चतुर्दशी को अपना सब कुछ मां दुर्गा के चरणों में समर्पित करके फिर प्रसाद रूप में ग्रहण करता है तो वह मां की कृपा का पात्र बन जाता है। मां दुर्गा के दिव्य बीज मंत्रों का हमें विधिपूर्वक पाठ करना चाहिए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!