Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Mar, 2023 08:49 AM
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)- आज दिल में नई उमंगे उठेंगी। कुछ नया ट्राई करेंगे जिससे साथी को करीब
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)- आज दिल में नई उमंगे उठेंगी। कुछ नया ट्राई करेंगे जिससे साथी को करीब से महसूस करेंगे। सिंगल लोगों की तलाश खत्म हो सकती है। विवाहित लोग एक-दूसरे के प्यार में डूबे नज़र आएंगे।
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)- आज साथी के अंदाज आपको प्रभावित करेंगे। दिन रोमांस में बीतेगा लेकिन रातें तन्हा बितानी पड़ सकती हैं। सिंगल नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। एक अजनबी की दस्तक आपके जीवन को खूबसूरत बनाएगी।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)- पार्टनर आपकी तारीफ कर आपके दिल पर राज करेंगे। जीवनसाथी काम में व्यस्त रहेंगे, अकेलापन दूर करने की कोशिश सफल होगी। सिंगल प्यार का इज़हार करेंगे तो सफलता मिलेगी।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)- पार्टनर से खुश होकर उनको मनचाहा उपहार देंगे। उनके सुंदर ख्याल आपको महकाए रखेंगे। लव लाइफ में भरपूर मस्ती करेंगे। सिंगल को धोखा मिलने के आसार हैं, सावधान रहें।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)- जो लोग सिंगल हैं वह दिल की बात क्रश के सामने रखेंगे, संभव है पॉजिटिव परिणाम मिले। शक के कारण विवाहित जोड़े में तकरार हो सकती है, धैर्य से काम लें। अन्य की लव लाइफ नार्मल रहेगी।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)- आज मन किसी निजी बात को लेकर परेशान रहेगा। लव लाइफ में दिलचस्पी नहीं रहेगी। जो लोग विवाह के बारे में सोच रहे हैं, उचित निर्णय लेंगे। सिंगल के साथ कोई टाइम पास कर सकता है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)- खुशखबरी मिलने के आसार हैं, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होगी। मनचाहे साथी से लव प्रपोजल मिलेगा। पार्टनर से मिलने की चाहत आपको बेकरार और बेचैन रखेगी।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) - आज ऐसी इच्छाएं जागेंगी, जो आज से पहले कभी न आई हों। एक-दूसरे के करीब आने का मौका मिलेगा, जिसकी वजह से आपस में प्रेम बढ़ेगा। तन और मन से रिलैक्स फील करेंगे। सिंगल खुश रहेंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)- क्रश की अदाओं से घायल हो सकते हैं। इंटिमेसी का मज़ा लेंगे। मैरिड कपल्स बाहर घूमने का प्लान बनाएंगे। जिस दौरान एक दूसरे के साथ अधिकतम समय बिताने को मिलेगा। सिंगल मस्त रहेंगे।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)- आज आप अपनी लव लाइफ के नज़ारे लेंगे, पार्टनर के साथ दिल की बातें करेंगे। अगर सिंगल लोगों की बात करें तो आज उनके जीवन में किसी ऐसे शख्स की एंट्री होने वाली है, जिससे उनके जीवन में एक नई बहार आएगी।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)- आप अपने साथी के साथ मीठे पल बीताएंगे, जिसके कारण आप दोनों का प्यार बहुत अच्छे मुकाम पर पहुंच जाएगा। पार्टनर के साथ बिताए खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद करेंगे। सिंगल की बेकरारियां बढ़ेंगी।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)- पार्टनर के साथ अनबन होने की संभावना है, जिससे आपके रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है। एक दूसरे को समय देंगे तो बीच की दूरियां खत्म होंगी। सिंगल के रिश्ते को लेकर घर-परिवार में खुशी की लहर आएगी।