लव राशिफल 9 अक्टूबर- हमने जो सुन लिया, उसने कहा भी नहीं

Edited By Updated: 09 Oct, 2025 09:53 AM

love rashifal

मेष राशि (Aries Love Rashifal) आज प्रेम जीवन में नए मोड़ आने की संभावना है। अगर किसी से दिल की बात कहना चाहते हैं, तो ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है। अविवाहित जातकों को

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 

मेष राशि (Aries Love Rashifal)
आज प्रेम जीवन में नए मोड़ आने की संभावना है। अगर किसी से दिल की बात कहना चाहते हैं, तो ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है। अविवाहित जातकों को किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus Love Rashifal)
आपके रिश्ते में स्थिरता बढ़ेगी। पार्टनर के साथ गलतफहमी दूर होगी। पुराने झगड़े आज सुलझ सकते हैं, जिससे प्यार और गहरा होगा।

मिथुन राशि (Gemini Love Rashifal)
चंद्रमा की स्थिति आपके भावनात्मक पक्ष को मजबूत कर रही है। किसी पुराने दोस्त से रोमांटिक कनेक्शन बन सकता है। विवाहित लोगों के लिए दिन मधुर रहेगा।

कर्क राशि (Cancer Love Rashifal)
पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। प्रेम प्रस्ताव रखने का सही समय है। रिश्ते में सच्चाई और वफादारी से सफलता मिलेगी।

सिंह राशि (Leo Love Rashifal)
ग्रह स्थिति रोमांस के लिए उत्तम है। किसी से फ्लर्ट करने की कोशिश न करें, नहीं तो मनमुटाव हो सकता है। अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें।

कन्या राशि (Virgo Love Rashifal)
प्रेम जीवन में संतुलन जरूरी है। अधिक अपेक्षाओं से बचें। सिंगल जातकों को सोशल मीडिया पर किसी खास व्यक्ति से कनेक्शन हो सकता है।

तुला राशि (Libra Love Rashifal)
शुक्र की कृपा से प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। पुराने रिश्तों में नयापन आएगा। पार्टनर के साथ यात्रा के योग हैं। सिंगल के डबल होने के प्रबल योग हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Love Rashifal)
आकर्षण बढ़ेगा लेकिन जल्दबाजी में निर्णय न लें। किसी पुराने प्रेमी से संपर्क हो सकता है। विवाहित जातकों को संवाद सुधारने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius Love Rashifal)
आपके लिए दिन रोमांटिक रहेगा। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा। नए रिश्तों की शुरुआत के लिए शुभ समय है।

मकर राशि (Capricorn Love Rashifal)
शनि की दृष्टि थोड़ी परीक्षा ले सकती है। रिश्ते में धैर्य और समझदारी रखें। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। सिंगल के लिए घरवाले शादी का दबाव डालेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius Love Rashifal)
नए रिश्ते में विश्वास की जरूरत है। पुराने रिश्तों को फिर से जीवित करने का अवसर मिलेगा। प्रेम प्रस्ताव को गंभीरता से लें। भविष्य में सुखद संबंधों का निर्वाह होगा।

मीन राशि (Pisces Love Rashifal)
भावनाओं का सागर उमड़ सकता है। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल जातक अपने दिल की बात कहने में सफल रहेंगे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!