Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Apr, 2026 01:03 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज कुछ खास गतिविधियों से साथी आपको खुश करने का प्रयास करेंगे। सिंगल शादी के पूर्व संबंध बनाकर
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज कुछ खास गतिविधियों से साथी आपको खुश करने का प्रयास करेंगे। सिंगल शादी के पूर्व संबंध बनाकर मुसीबत मोल ले सकते हैं, सावधान रहकर कोई भी कदम उठाएं।
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें और नीले रंग का रुमाल साथ रखें।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज प्रोन के कुछ टिप्स को अपनाने से कपल के बीच रोमांस कई गुना बढ़ेगा। सिंगल क्रश के साथ कम्फर्ट जोन महसूस करेंगे और उनके साथ जीवन जीने के बारे में सोचेंगे।
उपाय: पीपल के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाएं।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज कपल दोनों के बीच प्यार बढ़ाने के नए-नए तरीकों पर विचार करेंगे। सिंगल के मन में क्रश को लेकर संकोच बना रहेगा, सोच-समझ कर मोहब्बत का हाथ बढ़ाएं।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीले फूल चढ़ाएं।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) मैरिड कपल्स आज थोड़ा संभल कर रहें, शादी से पहले के राज खुल सकते हैं। सिंगल की प्रेम गली में एंट्री होगी। जो रिलेशन में हैं उन पर प्यार का जादू चलेगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी अपना कवालिटी टाइम देंगे, जिसे आप दोनों बहुत एंजॉय करने वाले हैं। सिंगल के तन मन में एक्स की खुशबू अभी भी बसी रहेगी, किसी दूसरे के बारे में सोच नहीं पाएंगे।
उपाय: गौ माता को हरी घास खिलाएं।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें अन्यथा रिश्ते में खट्टास पैदा हो सकती है। सिंगल शादी के बारे में चिंता न करने का फैसला कर रिलैक्स फील करेंगे।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें और 'ॐ सूर्याय नमः' का जाप करें।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी की स्लीपिंग पोजीशन गजब का सुख देगी। उनकी सांसों की गर्माहट सुकून का एहसास करवाएगी। सिंगल के लिए एक्स टेंशन और कौतूहल का विषय बना रहेगा।
उपाय: किसी गरीब को दूध का दान करें।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज रोमांस से जुड़ी आपकी तमाम आशंकाएं पूरी होंगी। सिंगल ने हनीमून और पहली रात को लेकर जो सपने सजाए थे, वो जल्दी ही पूरे होने का समय आ रहा है।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा (घास) चढ़ाएं।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज एक-दूसरे से नाराज होने के बावजूद कपल के एक साथ सोने से दूरियां नजदीकियों में बदल जाएंगी। सिंगल कि जिंदगी की एक नई खूबसूरत शुरुआत होगी।
उपाय: इत्र (Perfume) का प्रयोग करें और सफेद वस्त्र पहनें।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज वर्किंग टाइम में साथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। सिंगल की क्रश के साथ बातचीत तो सीमित रहेगी लेकिन आंखों की भाषा प्यार की अभिव्यक्ति करेगी।
उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ उनके परिवार से मिलने जाएंगे, ज्यादा भावुकता न दिखाएं। लेने के देने पड़ सकते हैं। सिंगल प्यार के मामले में बहुत लकी रहने वाले हैं।
उपाय: मीठे से परहेज रखें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज अपने रिश्ते को और ज्यादा खुशहाल बनाने के लिए साथी कुछ नया सोचेंगे, जो दोनों को गजब का सुख देगा। सिंगल क्रश के साथ दिल की बातें करके आपस में प्यार को बढ़ाएंगे।
उपाय: प्यासे को पानी पिलाएं।