Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Nov, 2026 06:53 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी का प्यार पहली मोहब्बत की यादों को ताजा करेगा। वर्तमान लव लाइफ में
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी का प्यार पहली मोहब्बत की यादों को ताजा करेगा। वर्तमान लव लाइफ में संतोष और सुख खोजने का प्रयास करेंगे। सिंगल खूबसूरत प्रेम की गली में प्रवेश करेंगे।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज पार्टनर दिल में चल रही खलबली को आपके साथ शेयर करेंगे, तन मन में हलचल मचेगी। सिंगल अपने मनचाही साथी को पाने के लिए दिन-रात एक कर देंगे।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) साथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। जिस कारण दोनों में दूरी पैदा होने की संभावना है। सिंगल की धड़कन क्रश को अपने सामने देखकर तेज हो जाएगी।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी आपकी गलतियों को नजरअंदाज करेंगे, जिससे प्रेम की नींव मजबूत होगी। सिंगल इसी यकीन में रहेंगे सच्चा प्यार एक दिन लौट कर जरूर आएगा।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज आपकी रोमांटिक लाइफ का सकारात्मक प्रभाव साथी के बिहेवियर से लेकर उनके कामकाज के तरीकों और नजरिए तक पर पड़ेगा। सिंगल की बॉडी शेप की तरफ अपोजिट सेक्स का सबसे ज्यादा आकर्षण रहेगा।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) रोमांस के नशे को बढ़ाने के लिए साथी हर संभव कोशिश करेंगे, मनचाहा मजा नहीं ले पाएंगे। सिंगल की आंखें क्रश को निहारने में व्यस्त रहेंगी।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी की मोहब्बत गर्माहट का अहसास तो देगी लेकिन कहीं कुछ कमी खलेगी। एक्स का सेफ और वॉर्म टच पुराने रिश्ते में वापिस जाने को मजबूर कर देगा। सिंगल डबल हो सकते हैं।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी आपका मूड बनाने के लिए कुछ स्पेशल माहौल क्रिएट कर सकते हैं। सिंगल हर जगह बस अपने क्रश की खूबसूरती और खुशबू को महसूस करेंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज वॉर्म फीलिंग्स की बढ़ी चाहत के कारण दोनों में घनिष्ठता बढ़ेगी। अपनेपन से भरे छुअन का यह अहसास मोहब्बत में पागल कर देगा। सिंगल को रोमांटिक पार्टनर प्राप्त करने की इच्छा पूरी होगी।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी अपनी व्यस्तता से समय निकालकर रोमांटिक जगह पर घूमने जा सकते हैं। नमकीन रोमांस का मजा लेंगे। सिंगल दोस्तों के साथ मूवी देखकर फन करेंगे।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज किसी की बात दिल पर लग सकती है। साथी के प्यार से छूने और अपनेपन से तनाव और गुस्से में कमी आएगी। सिंगल शादी के लिए सोच सकते हैं लेकिन प्रेशर में आकर।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी रोमांटिक फिल्मों और किताबों पर चर्चा करेंगे। वॉर्म फील करेंगे और फिजिकल कोल्ड से राहत मिलेगी। सिंगल पहली नजर में ही किसी को दिल दे बैठेंगे।