आज का राशिफल- 5 नवंबर 2026

Edited By Updated: 05 Nov, 2026 06:01 AM

aaj ka rashifal

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। सिर दर्द परेशान कर सकता है।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। सिर दर्द परेशान कर सकता है।  

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापारियों की विदेश में डील पक्की हो सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। प्रेमी से कोई तोहफा मिल सकता है। आंखों में दिक्कत महसूस हो तो डॉक्टर के पास ज़रूर जाएं।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ हो सकता है। माताजी की कही बात को नज़रअंदाज़ न करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। घर में किसी सदस्य के आने से खुशी का माहौल रहेगा। युवा फिर से किसी पुरानी रुचि को पूरा कर सकते हैं। आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है। मसालेदार खाने से परहेज़ करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापारियों को काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। संतान से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है। सेहत पहले से बेहतर महसूस हो सकती है।  

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ पहले से कम हो सकता है। शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रूरत है। पिताजी से किसी ज़रूरी बात पर चर्चा हो सकती है। सेहत सही रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम को करवाने का मन बना सकते हैं। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं। धन निवेश में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। ठंडी चीज़ों का सेवन थोड़ा कम करें, नहीं तो सेहत खराब हो सकती है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापार के दौरान नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। बच्चों का शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा। पहले से निवेश किया पैसा वापस मिल सकता है। बदलते मौसम के चलते सेहत पर असर देखने को मिल सकता है।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। माताजी के साथ घूमने जा सकते हैं। युवा खुद का काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। कोई प्रॉपर्टी लेने का सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी से सलाह ले सकते हैं। सेहत अगर खराब थी तो उसमें सुधार नज़र आ सकता है।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातक काम में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। युवाओं का मन धार्मिक कार्यो में लग सकता है। अचानक से धन लाभ हो सकता है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइज़ प्लान कर सकते हैं। बेवजह की चीज़ों पर धन खर्च न करें। व्यापार में मुनाफा हो सकता है। सेहत सही रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। प्रेमी के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म हो जाएगा। सेहत के लिहाज़ से समय अनुकूल रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!