Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Nov, 2026 07:12 AM
आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का, दिनांक 04 नवंबर 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास कार्तिक तिथि दशमी नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी रहेगा, आज का योग है इन्द्र और करण विष्टि। आज के खास दिन पर सूर्य तुला राशि में रहेंगे और चंद्र सिंह राशि में रहेंगे। आज का...
आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का, दिनांक 04 नवंबर 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास कार्तिक तिथि दशमी नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी रहेगा, आज का योग है इन्द्र और करण विष्टि। आज के खास दिन पर सूर्य तुला राशि में रहेंगे और चंद्र सिंह राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से दोपहर 01 बजकर 28 मिनट तक। आज का दिशाशूल उत्तर की तरफ रहेगा। तो फिलहाल उत्तर दिशा की ओर यात्रा टाल दें।
आज का महा उपाय- बप्पा को 21 दूर्वा की गांठें अर्पित करें।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात भविष्य में फायदा दे सकती है। माता जी के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बन सकता है। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। सेहत पहले से बेहतर महसूस हो सकती है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी के सिलसिले में की गई यात्रा सफल साबित हो सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। संतान की कही कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापारी व्यापार को बढ़ाने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। घर के किसी सदस्य को मिली सफलता से खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती हुई नज़र आ सकती है। आज सिर में भारीपन महसूस हो सकता है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। युवाओं को पसंद की कंपनी में काम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। विदेश से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सेहत सही रहेगी।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। साझेदारी में व्यापार करने का सोच रहे हैं तो पहले सारी जानकारी प्राप्त कर लें। सिंगल जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। अटके हुए काम गति पकड़ सकते हैं। आज मसालेदार और भुने खाने से परहेज़ करें, नहीं तो पेट खराब हो सकता है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापारियों को अच्छा धन लाभ हो सकता है। प्रेमी के साथ एकांत में समय बिताने को मिल सकता है। संगीत में रुचि रखने वालों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। घर पर अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को बड़ों का मार्गदर्शन मिल सकता है। आज थकावट महसूस हो सकती है, आराम करें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। घर में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है, लेकिन आप शांति से उसे संभाल लेंगे। व्यापारी काम में खुद से ध्यान देंगे तो बेहतर रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। युवाओं का मन आध्यात्मिक कार्यों में लग सकता है। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। घर के बड़ों की सलाह व्यापार के लिए लाभदायक साबित हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। बिज़नेस करने वालों को अच्छी डील मिल सकती है। सहकर्मियों से काम में मदद मिल सकती है। नवविवाहित जोड़ा एक साथ समय बिताने के लिए घूमने जा सकता है। ठंडी चीज़ों के सेवन से दूर रहें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज अचानक से किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसका फायदा आपको आने वाले समय में हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपने गुस्से पर काबू बनाएं रखने की ज़रूरत है। सिंगल जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। संतान की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत पैदा हो सकती है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। युवा फिर से किसी पुरानी रुचि को शुरू कर सकते हैं। आज बाहर के खाने से परहेज़ करना आपके लिए बेहतर रहेगा।