Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Oct, 2026 02:34 PM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस महीने प्यार का जुनून कमाल का रहेगा। दोनों के अंदर रोमांस करने की तड़प बनी रहेगी।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस महीने प्यार का जुनून कमाल का रहेगा। दोनों के अंदर रोमांस करने की तड़प बनी रहेगी। जिसे दूर करने के लिए दोनों अपने अंदर एक खास जोश भरने की कोशिश करेंगे। सिंगल की लालसा भरी नजरे क्रश को कंफ्यूज कर सकती है।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ नंबर- 9
लव टिप- लाल रंग की वस्तु का दान करें।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) जो जातक प्रेम संबंधों को जी रहे हैं, वे एक-दूसरे के प्रति खिंचाव महसूस करेंगे। मैरिड कपल्स इंटिमेसी का खूब मजा लेंगे, मिनी हनीमून का भी प्रोग्राम बनेगा। सिंगल लोगों के जीवन में कोई नया रिश्ता दस्तक दे सकता है। अपने कदम बढ़ाने से पहले हर पहलू को गौर से जांच-परख लें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ नंबर- 7
लव टिप- हरी सौंफ न खाएं।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) इस मंथ वैसे तो आपकी लव लाइफ नार्मल रहेगी लेकिन साथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। जिस कारण रिश्ते में रोमांस कम और झगड़ा ज्यादा रहेगा। सिंगल किसी बहाने से क्रश के पास जाकर मोहब्बत को बढ़ाने की कोशिश करेंगे।
शुभ रंग- लाल
शुभ नंबर- 5
लव टिप- गेंदे के फूलों की माला श्री हरि विष्णु को पहनाएं।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) इस मंथ साथी के साथ कुछ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। पार्टनर रोमांस के फूल मूड में रहेंगे पर उससे पहले अपने अंदर जोश पैदा करने की कोशिश करें। जो लोग रिलेशन में हैं वो अपने रिश्ते को लेकर कोई खास फैसला कर सकते हैं। सिंगल की किसी खास से अचानक मुलाकात हो सकती है, हर पल बस उनके सपनों में खोए रहेंगे।
शुभ रंग- नांरगी
शुभ नंबर- 2
लव टिप- सांड को गुड़ खिलाएं।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) इस महीने कुछ ऐसे हालात बनेंगे की रोमांस का खुलकर मजा नहीं ले पाएंगे। साथी इशारों-इशारों में गुपचुप रोमांस का इजहार करेंगे, जो थोड़ा हटके होगा। अन्य रोमांस करने के लिए कोई खास प्लान बनाएंगे। सिंगल क्रश को प्रपोज करने के लिए दोस्तों की मदद ले सकते हैं।
शुभ रंग- लाल
शुभ नंबर- 7
लव टिप- खोए की मिठाई गरीब बच्चों में बांटे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) साथी आपके लिए बढ़ रही मोहब्बत को जाहिर करने का प्रयास करेंगे और आपके साथ मीठी बातें करके आपको अपना दिवाना बनाकर रखेंगे। मैरिड कपल्स हनीमून के लिए किसी रोमांटिक जगह पर जाने का प्लान बनाएंगे। सिंगल क्रश को अपने सामने न देखकर मन से परेशान रहेंगे, बातचीत करने की कोशिश करेंगे लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे।
शुभ रंग- पीला
शुभ नंबर- 3
लव टिप- ब्राउन रंग के जूते न पहनें।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) इस मंथ लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट भरने के लिए साथी इंटिमेसी का पूरा मजा देंगे। आपको खुश करने के लिए कोई मनचाहा उपहार दे सकते हैं। सिंगल क्रश के साथ बिताए पलों को याद करके भावुक हो जाएंगे। अपनी बोरिंग लाइफ में कुछ खास करने की कोशिश करेंगे।
शुभ रंग- आसमानी नीला
शुभ नंबर- 4
लव टिप- मीठे पान का बीड़ा हनुमान जी को चढ़ाएं।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) इस माह घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा, जिससे दोनों को रोमांस करने का मौका नहीं मिलेगा। रोजमर्रा की भागदौड़ के चलते मोहब्बत के लिए समय नहीं मिलेगा। क्रश को आपकी कंपनी बहुत ही आकर्षित करेगी लेकिन अभी लव लाइफ को शुरु होने में समय लगेगा।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ नंबर- 7
लव टिप- केले का दान करें।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) इस मंथ दोनों अपने अंदर रोमांस के जोश को बढ़ाने के लिए साथ में प्रोन मूवी का मजा लेंगे। साथी आपकी इच्छाओं को पूरा करने के लिए बेड रोमांस को पहल देंगे और कुछ नया ट्राई करने की कोशिश करेंगे। सिंगल का क्रश के साथ आई कॉन्टैक्ट करना प्रेम जीवन की शुरुआत कर सकता है। मोहब्बत को आगे बढ़ाने के लिए दोनों एक-दूसरे की बाहों में सिमट कर रह जाएंगे।
शुभ रंग- गहरा नीला
शुभ नंबर- 1
लव टिप- किसी अपाहिज को भोजन करवाएं।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) ये महीना प्रेम के मामले में अच्छा रहने वाला है। साथी अपने रवैये और आकर्षण का प्रयोग करके आपको अपने करीब लाने में कामयाब होंगे। प्रोन मूवी देखकर संतुष्ट रहेंगे। सिंगल क्रश के साथ दोस्ती की शुरुआत करने के लिए बहुत प्रयास करेंगे। एक्स के साथ अचानक मुलाकात जीवन को हिला के रख सकती है।
शुभ रंग- पीला
शुभ नंबर- 3
लव टिप- तिल के तेल से बनी चीज़ें न खाएं।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) इस मंथ बेरंग लव लाइफ में रोमांस के नए रंग भरने के लिए साथी आपके साथ लॉन्ग ट्रिप पर जा सकते हैं। नया माहौल आप दोनों के रिश्ते में गर्माहट लाएगा। सिंगल क्रश का जवाब सुनने के लिए इंतजार में रहेंगे लेकिन एक्स की जीवन में वापसी भी संभव है।
शुभ रंग- आड़ू
शुभ नंबर- 7
लव टिप- साथी के साथ बहस न करें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) इस मंथ आपको साथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रोमांस करने के कुछ सुनहरे मौके मिलेंगे, जिसे हाथ से जाने नहीं देंगे। लव पार्टनर के साथ इंटिमेसी का मजा सारी शारीरिक थकान को दूर करने का काम कर सकता है। सिंगल को कम्पैनियन की तलाश समाप्त होती हुई नजर आएगी। किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ नंबर- 6
लव टिप- काले रंग के कपड़े न पहनें।