Lunar Eclipse 2020: आज लगेगा चंद्र ग्रहण, भारत पर रहेगा कुछ ऐसा प्रभाव

Edited By Updated: 30 Nov, 2020 05:44 AM

lunar eclipse

आज सोमवार, 30 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण विश्व में बहुत कम स्थानों पर दिखाई देगा। भारत पर इस ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं होगा क्योंकि ये एक उपछाया ग्रहण है इसलिए

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chandra Grahan 2020: आज सोमवार, 30 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण विश्व में बहुत कम स्थानों पर दिखाई देगा। भारत पर इस ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं होगा क्योंकि ये एक उपछाया ग्रहण है इसलिए सूतक भी नहीं लगेगा। हिन्दू धर्म में चन्द्र ग्रहण को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है।

PunjabKesari lunar eclipse 1
Lunar Eclipse November 2020: वैज्ञानिक और धार्मिक दृष्टि के अनुसार ग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखा जाता। आज लगने वाला ग्रहण केवल उपच्छाया चंद्र ग्रहण है, ये नग्न आंखों से नजर नहीं आता। ऐसे में ये महत्वहीन हो जाता है। अत: इससे संबंधित कर्मकाण्ड भी नहीं किए जाएंगे। जब ग्रहण नग्न आंखों से दिखता है, उस अवस्था में केवल धार्मिक कार्य किए जाते हैं।

PunjabKesari lunar eclipse
Chandra Grahan Timings: चंद्र ग्रहण का स्थानीय समय दोपहर 1: 4 मिनट बजे से शुरू होगा और शाम 5: 22 पर खत्म होगा। सनातन पंचांग के अनुसार आज लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में लगेगा।

PunjabKesari lunar eclipse
Last Lunar Eclipse of The Year : साल का अंतिम चंद्र ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। भारत में ये चंद्र ग्रहण न तो दिखाई देगा और न ही कोई शुभ-अशुभ प्रभाव छोड़ेगा। जब चंद्र ग्रहण का आरंभ होता है तो 9 घंटे पहले सूतक काल का आरंभ हो जाता है।

PunjabKesari lunar eclipse

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!