Mangal Uday 2024: 116 दिन बाद मंगल उदय, इन राशियों का चमकेगा सितारा

Edited By Prachi Sharma,Updated: 10 Jan, 2024 06:40 AM

मंगल के मंगल आपकी कुंडली में सेनापति होते हैं। आपकी कुंडली में भाई मंगल से आता है। अगर मंगल आपकी कुंडली में अस्त हो जाएं तो

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mangal Uday 2024: मंगल के मंगल आपकी कुंडली में सेनापति होते हैं। आपकी कुंडली में भाई मंगल से आता है। अगर मंगल आपकी कुंडली में अस्त हो जाएं तो कुंडली से जुड़ी बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ये 24 सितंबर से अस्त थे और 17 जनवरी से फिर उदय हो जाएंगे लगभग 116 दिन के बाद। आज इस आर्टिकल में बात करेंगे मंगल में उदय होने की वजह से किन राशियों का किस्मत का सितारा चमकेगा।

मेष राशि: मेष राशि मंगल की अपनी राशि है। मंगल जब उदय होंगे तो मेष राशि के जातकों का उत्साह बढ़ेगा। मंगल का गोचर हो रहा है धनु राशि में। धनु राशि गुरु की राशि है और मेष राशि के लिए धनु भाग्य स्थान में आ जाती है। ये गोचर आपके लिए किस्मत को खोलने वाला है। इसकी दृष्टि पड़ रही है तीसरे भाव के ऊपर जो भाई का भाव होता है। इसका मतलब जो भी फैसला लेंगे वो सही साबित होगा। मंगल मेष राशि के लिए नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं।

कर्क राशि: ये राशि चंद्रमा की पहली राशि है। कर्क राशि में मंगल योगा कारक ग्रह हो जाते हैं। मंगल की मूलत्रिकोण राशि आपके वृश्चिक वाले भाव में आ जाती है। मंगल की मूलत्रिकोण राशि मेष पंचम भाव में आ जाती है। दशम भाव केंद्र का भाव है। मंगल कर्क राशि के लिए योगा कारक ग्रह हैं। मंगल पाप ग्रह है इसलिए मंगल में छठे भाव का गोचर बढ़िया है। इसके अलावा पंचम के भी फल करेंगे। पंचम से निष्छल प्रेम देखा जाता है। भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा।  

तुला राशि: तुला राशि के लिए मंगल का गोचर हो रहा है तीसरे भाव में। धन भाव के स्वामी का उदय होना आपके लिए बहुत बढ़िया है। आय में निश्चित तौर पर वृद्धि होगी। अगर आप पार्टनरशिप में काम करते हैं तो आपको फायदा मिलेगा। आपका अपना भी काम है तो फायदा मिलेगा। कामकाज में भाइयों का साथ मिलता हुआ दिखाई देगा।

वृश्चिक राशि: इस राशि के स्वामी मंगल हैं। हर काम को बहुत ही उत्साह के साथ करेंगे। मंगल का गोचर आपकी कुंडली में धन भाव में हो रहा है। राशि के स्वामी का उदय होना आपके लिए बहुत बढ़िया है।

कुम्भ राशि: कुम्भ राशि के लिए मंगल का गोचर हो रहा है ग्यारहवें भाव में। ग्यारहवां भाव धन का भाव होता है। आय के भाव में मंगल का गोचर निश्चित तौर पर वृद्धि करवाएगा। राशि का स्वामी मार्गी हो गया है। तीसरे भाव में इसका गोचर हो रहा है। भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा। मंगल की एक राशि आ जाती है केंद्र में। कर्म स्थान के स्वामी का उदय होना आपके लिए बहुत बढ़िया होगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!