Mangala Gauri Vrat 2025: आज मंगलवार के दिन खुलेगा सौभाग्य का ताला, इन राशियों पर बरसेगा मां गौरी का विशेष आशीर्वाद

Edited By Updated: 05 Aug, 2025 08:48 AM

mangala gauri vrat 2025

Mangala Gauri Vrat 2025: मंगला गौरी का व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। यह व्रत हर मंगलवार के दिन किया जाता है। आखिरी मंगला गौरी का व्रत 05 अगस्त यानी आज के दिन रखा जा रहा है। माना जाता है कि इस दिन मंगला गौरी का व्रत घर में...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mangala Gauri Vrat 2025: मंगला गौरी का व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। यह व्रत हर मंगलवार के दिन किया जाता है। आखिरी मंगला गौरी का व्रत 05 अगस्त यानी आज के दिन रखा जा रहा है। माना जाता है कि इस दिन मंगला गौरी का व्रत घर में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मकता दूर होती है। ये व्रत विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र, खुशहाली और सौभाग्य के लिए रखा जाता है। इस दिन कुछ खास राशियों को भी मनचाहा लाभ मिलने वाला है। तो आइए जानते हैं कि मंगला गौरी व्रत के दिन किन राशियों के भाग्य खुलने वाले हैं।  

PunjabKesari Mangala Gauri Vrat

मेष राशि
मंगला गौरी के दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। इस राशि के युवा उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। पारिवारिक विवाद दूर होंगे, मानसिक शांति प्राप्त होगी।

PunjabKesari Mangala Gauri Vrat

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। दोस्ती और परिवार के रिश्तों में खुशियां मिलेंगी। कोई कानूनी विवाद समाप्त होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। काम के साथ-साथ अपनी सेहत पर भी ध्यान दें।

PunjabKesari Mangala Gauri Vrat
 
तुला राशि
मंगला गौरी व्रत तुला राशि के जातकों के लिए खुशियां लेकर आने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। किसी बड़े फैसले में सब्र से काम लें। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सिंगल लोग कार्यक्षेत्र में किसी को अपना दिल दे बैठेंगे।

PunjabKesari Mangala Gauri Vrat  
 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!