हत्या या आत्महत्याः लंदन में भारतीय दंपति व 9 साल के बेटे की संदिग्ध मौत, इमारत की 36वीं मंजिल से गिरकर गई तीनों की जान

Edited By Updated: 09 Jun, 2026 09:04 PM

indian couple 9 year old son jump to their deaths from london luxury apartment

लंदन में भारतीय मूल के दंपति और उनके नौ वर्षीय बेटे की एक ऊंची आवासीय इमारत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस इस मामले की हत्या-आत्महत्या की आशंका के तहत जांच कर रही है। बताया गया है कि बच्चा जन्म से गंभीर बीमारियों से जूझ रहा था। घटना ने पूरे समुदाय को...

London: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारतीय मूल के एक दंपति और उनके नौ वर्षीय बेटे की दर्दनाक मौत ने पूरे समुदाय को स्तब्ध कर दिया है। तीनों की मौत एक ऊंची आवासीय इमारत की 36वीं मंजिल से गिरने के बाद हुई। पुलिस इस मामले की जांच संदिग्ध हत्या-आत्महत्या की आशंका के तहत कर रही है।  मृतकों की पहचान राकेश पई (47), उनकी पत्नी अदिति पारलकर (46) और उनके नौ वर्षीय बेटे सिड के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना 27 मई को दक्षिण लंदन के Elephant and Castle क्षेत्र में स्थित हाईपॉइंट टावर नामक आवासीय इमारत में हुई। परिवार 45 मंजिला इमारत की 36वीं मंजिल पर रहता था, जो जमीन से लगभग 400 फुट की ऊंचाई पर स्थित है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने सुबह करीब 7:29 बजे आपातकालीन सेवाओं को ऊंचाई से लोगों के गिरने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे चिकित्साकर्मियों ने तीनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। Neil Coyle के अनुसार, परिवार का बेटा सिड जन्म से ही गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित था। बताया गया है कि वह गुर्दे की बीमारी सहित कई जटिल चिकित्सीय समस्याओं से जूझ रहा था। रिपोर्टों के मुताबिक, दंपति वर्ष 2020 में बेटे के इलाज के लिए भारत भी आए थे। हालांकि उपचार के बावजूद उसकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ और बाद में परिवार ब्रिटेन लौट गया।

 

पुलिस फिलहाल घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि घटना के पीछे वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं और क्या यह वास्तव में हत्या-आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। स्थानीय सांसद नील कोइल ने इस घटना को "भयानक त्रासदी" बताया। उन्होंने कहा कि कई स्थानीय लोगों ने इस दर्दनाक घटना को अपनी आंखों से देखा, जिससे पूरे इलाके में गहरा सदमा और शोक का माहौल है। अधिकारियों ने कहा है कि विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजहों का खुलासा हो सकेगा।

 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!