ममता बनर्जी को लगा बड़ा राजनीतिक झटका, करीबी राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Edited By Updated: 10 Jun, 2026 11:40 AM

mamata banerjee s close aide sushmita dev has resigned from the party

ममता बनर्जी को लगा बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी की बेहद भरोसेमंद और वरिष्ठ नेता सुष्मिता देव ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि पार्टी में आंतरिक मतभेदों, असंतोष और कई बड़े नेताओं के पार्टी...

नेशनल डेस्क: तृणमूल कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने बुधवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पूर्व कांग्रेस नेता देव कुछ साल पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई थीं। उन्होंने राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वह इस सप्ताह इस्तीफा देने वाली तृणमूल की दूसरी सांसद हैं। इससे पहले, सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था।

सूत्रों ने बताया कि देव के तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की संभावना है। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से भी मुलाकात की। अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा, ''मैं राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देती हूं, जिसे कृपया तुरंत स्वीकार किया जाए।'' देव ने राज्यसभा के सभापति को लिखे पत्र में कहा, ''मैं आपको, उपसभापति और राज्यसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों का दिल से शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने राज्यसभा सदस्य के तौर पर मेरे कार्यकाल के दौरान हर तरह की मदद और सहयोग दिया।''

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस बगावत का सामना कर रही है। पार्टी के कई सांसदों ने एक अलग समूह बनाने और सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ जाने का फैसला किया है। तृणमूल कांग्रेस के 80 विधायकों में से अधिकतर सदस्यों ने पहले ही रिताब्रता बनर्जी के नेतृत्व में एक अलग समूह बना लिया जिन्हें राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना गया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!