62 साल बाद टूटा महा-रिकॉर्ड: पंडित नेहरू से आगे निकले PM मोदी, बने देश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले Elected प्रधानमंत्री

Edited By Updated: 10 Jun, 2026 08:29 AM

narendra modi longest serving elected pm indian democracy jawaharlal nehru

भारत की राजनीति में आज एक नया महा-रिकॉर्ड बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजाद भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक 'लगातार निर्वाचित' (Continuously Elected) प्रधानमंत्री बने रह कर उन्होंने देश के पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू के...

नई दिल्ली: भारत की राजनीति में आज एक नया महा-रिकॉर्ड बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजाद भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक 'लगातार निर्वाचित' (Continuously Elected) प्रधानमंत्री बने रह कर उन्होंने देश के पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू के 62 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

26 मई 2014 को पहली बार देश के पीएम बने नरेंद्र मोदी आज अपने कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे कर चुके हैं। इसी के साथ उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 1952 के पहले आम चुनाव के बाद बने 4,398 दिनों के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस बड़ी राजनीतिक और ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर आज देश की राजधानी दिल्ली से लेकर राज्यों की राजधानियों और छोटे-बड़े शहरों में जश्न, विशेष पूजा-अर्चना और बड़े आयोजनों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

'भारत मंडपम' में NDA का बड़ा महामंथन
केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक पड़ाव और लगातार सफल कार्यकाल के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली के 'भारत मंडपम' में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में NDA शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं। बैठक में करीब 35 सहयोगी दलों के 75 से ज्यादा शीर्ष नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी रहेगी। बैठक में पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व, सरकार की बीते वर्षों की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विशेष चर्चा की जाएगी।

कैबिनेट बैठक में होगा विशेष सम्मान
आज प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की भी एक बेहद अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कई बड़े सरकारी फैसलों के साथ-साथ इस ऐतिहासिक राजनीतिक उपलब्धि पर भी चर्चा होगी। देश को लगातार स्थिर और मजबूत नेतृत्व देने के लिए कैबिनेट मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष अभिनंदन और सम्मान किया जाएगा।

देशभर में उत्सव का माहौल और विशेष पूजा
इस खास उपलब्धि को सेलिब्रेट करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी उत्साह है। देश के विभिन्न हिस्सों और प्रमुख मंदिरों में पीएम मोदी की दीर्घायु और देश की प्रगति के लिए विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली की मुख्य सड़कों और चौराहों को प्रधानमंत्री की तस्वीरों और बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!