March 2023 Monthly rashifal Pisces- मीन राशि के लिए मार्च का महीना क्या लेकर आया है

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Mar, 2023 01:11 AM

आज बात करेंगे मीन राशि के बारे में कि मीन राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना कैसा रहने वाला है। फिलहाल मीन राशि के जातक शनि की साढ़ेसाती के कारण थोड़ा परेशान रह सकते हैं लेकिन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

March 2023 Monthly rashifal Pisces मार्च महीने का राशिफल: आज बात करेंगे मीन राशि के बारे में कि मीन राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना कैसा रहने वाला है। फिलहाल मीन राशि के जातक शनि की साढ़ेसाती के कारण थोड़ा परेशान रह सकते हैं लेकिन परेशान होने की कोई बात नहीं है। मीन राशि के ऊपर शनि कि साढ़ेसाती का कोई असर नहीं पड़ता क्योंकि ये जल तत्व की राशि है। अब बात करेंगे ग्रहों की स्थिति के बारे में गुरु और गोचर लग्न में गोचर कर रहे हैं। लग्न में गुरु का गोचर अच्छा नहीं है। राहु गोचर कर रहे हैं तीसरे भाव से। तीसरे का मंगल का गोचर अच्छा होता है। 12 मार्च तक मंगल यहीं रहेंगे। मंगल और शुक्र दोनों शुभ गोचर में हैं। चौथे भाव में चंद्रमा का गोचर हो रहा है। केतु अष्टम में गोचर कर रहे हैं। ये गोचर अच्छा नहीं हैं। सूर्य, शनि और बुध बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। गोचर के लिहाज से बहुत ज्यादा अच्छी स्थिति नहीं है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

मार्च माह में आय भाव के स्वामी शनि उदय हो जाएंगे। 1 मार्च को बुध अस्त हो जाएंगे। बुध चौथे और सप्तम भाव के स्वामी हैं। 12 मार्च को मंगल राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल मिथुन राशि में आ जाएंगे। 12 मार्च को ही शुक्र अपना राशि परिवर्तन करेंगे और ये शुभ गोचर में नहीं हैं। सूर्य बाहरवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ये शुभ नहीं है। 15 मार्च के बाद अपने गुस्से पर थोड़ा लगाम लगाएं।

Economic condition of Pisces मीन राशि की आर्थिक स्थिति: गुरु की दृष्टि भाग्य स्थान पर जा रही है। शान भाव के स्वामी शनि उदय हो गए हैं। वहां पर आपको धन लाभ होने की संभावना है लेकिन किसी से भी पैसा उधार लेने या देने से बचें। राहु छठे भाव को देख रहे हैं और ये कर्ज का भाव है।

Relationship Status of Pisces मीन राशि के रिश्ते की स्थिति: शुक्र और गुरु दोनों सप्तम भाव को देख रहे हैं तो बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं आने वाली। हालांकि राहु दूसरे भाव में हैं और ये कुटुंब का भाव है। मैरिड लाइफ में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सिंगल के लिए भी समय अच्छा है। स्थिति आपके पक्ष में है।

Health Status of Pisces मीन राशि की स्वास्थ्य स्थिति: सूर्य सेहत के कारक ग्रह हैं। छठे भाव को सूर्य, शनि और बुध तीनों देख रहे हैं। ये रोग, ऋण, शत्रु का भाव होता है। खानपान को लेकर सावधानी बरतें। ड्रिंक करने वाले व्यक्ति इन चीजों से दूर रहें। राहु दूसरे भाव में अपने फल दिखाएगा। आगे जाकर सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। अगर कोई ड्राइविंग से जुड़ा काम करते हैं तो सावधानी बरतें। लग्न में गुरु का गोचर है। गुरु एजुकेशन के कारक ग्रह हैं। छात्रों को पढ़ाई में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

नरेश कुमार

https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728 

PunjabKesari kundli

Related Story

India

Australia

Match will be start at 22 Mar,2023 03:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!