Market Astrology (29 अप्रैल से 5 मई तक): आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव

Edited By Updated: 29 Apr, 2026 10:51 AM

market astrology

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (29 अप्रैल से 5 मई तक) के दौरान बुध ग्रह की पोजीशन में दो तरह का बदलाव होता है। पहला बदलाव बुध का राशि परिवर्तन है, जो मीन राशि पर से निकल कर मेष राशि पर प्रवेश करता है, जबकि दूसरा बदलाव उसका मेष राशि पर अस्त होना है।

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (29 अप्रैल से 5 मई तक) के दौरान बुध ग्रह की पोजीशन में दो तरह का बदलाव होता है। पहला बदलाव बुध का राशि परिवर्तन है, जो मीन राशि पर से निकल कर मेष राशि पर प्रवेश करता है, जबकि दूसरा बदलाव उसका मेष राशि पर अस्त होना है। बुध के राशि परिवर्तन के कारण टूटते-बनते ग्रह योग को स्टडी करने से मालूम देता है कि आलोच्य सप्ताह को इंपोर्टैंट समझना चाहिए क्योंकि इसमें जहां उठा-पटक होती रहेगी, वहां एक रुख का प्रभुत्व भी कुछ दिनों तक देखने को मिल सकता है, इसलिए मार्कीट को देख-परख कर काम करने वाले नुकसान के रिस्क से बचे रहेंगे।

आलोच्य सप्ताह में मार्कीट तेजी के रुख से चल सकती है मगर ध्यान रहे कि इस तेजी के रुख की निर्भरता 30 अप्रैल को तेजी का झटका आने पर ही होगी, इसलिए 30 अप्रैल के रुख को देख-परख कर ही तेजी क काम का प्रोग्राम बनाना चाहिए। 4 मई को भी एक तरफा झटका आ सकता है।

तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाना, मैथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों एवं वनस्पति इत्यादि में 30 अप्रैल को तेजी का झटका आने पर आगे तेजी का काम करें। बीच में 4 मई को रेट झटका के साथ एक तरफ चल सकते हैं। कॉटन, पटसन, रूई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में 29 अप्रैल को मंदा रुख, 30 अप्रैल से तेजी चल सकती है। बीच में 4 मई को मार्कीट रुख पर नजर रखें। शेयर मार्कीट में 30 अप्रैल खास दिन, ध्यान रहे कि 30 अप्रैल को बना रुख आगे सप्ताहांत तक चल सकता है। बीच में 4 मई को मंदा के झटका के मध्य तेजी का रिएक्शन आ सकता है।

सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में 29 अप्रैल पिछले दिन वाला असर प्रभावी रहेगा। 30 अप्रैल को खुलते बाजार में यदि रेट जम्प कर जाएं तो समझें कि उठा-पटक के बावजूद जनरल ट्रैंड आगे तेजी का बना रहेगा। बीच में 4 मई एकतरफा झटका आएगा और शायद मंदे का झटका टिक न सकेगा। गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं एवं मिश्री इत्यादि में 30 अप्रैल तथा 4 मई को मार्कीट पर नजर रखें। दोनों दिन मार्कीट जोर के साथ एक न एक तरफ जरूर चलेगी।

गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में 30 अप्रैल के रुख को देखकर आगे काम करें। बीच में भी 4 मई खास दिन। हाजिर मार्कीट में माल की मांग भी रहेगी, खरीदार भी बाजार में काम-धंधा में एक्टिव दिखेगा, जबकि बिकवाल काम करने से बचता नजर आएगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!