Breaking




ग्रहों के सेनापति बदल रहे हैं राशि,  6 राशियों का करेंगे मंगल!

Edited By Jyoti,Updated: 16 Oct, 2022 09:57 AM

mars transit

हमारे नवग्रहों में सेनापति का दर्जा प्राप्त मंगल ग्रह 16 अक्तूबर को अपना राशि परिवर्तन करके बुध की मिथुन राशि में आ रहे हैं । ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा,साहस, शौर्य, शक्ति, परिश्रम, भाई व भूमि का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल ग्रह सौरमंडल में...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हमारे नवग्रहों में सेनापति का दर्जा प्राप्त मंगल ग्रह 16 अक्तूबर को अपना राशि परिवर्तन करके बुध की मिथुन राशि में आ रहे हैं । ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा,साहस, शौर्य, शक्ति, परिश्रम, भाई व भूमि का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल ग्रह सौरमंडल में सूर्य से चौथा ग्रह है और  इसे "लाल ग्रह" के नाम से भी जाना जाता है। मंगल ग्रह का गोचर हर व्यक्ति की जिंदगी में कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर आता है।

मंगल ग्रह 16 अक्टूबर को मिथुन राशि में आएंगे और इस राशि में मंगल 13 नवंबर तक रहेंगे। इसी बीच 30 अक्टूबर को मंगल मिथुन राशि में वक्री भी हो जाएंगे यानी उल्टी चाल चलने लगेंगे। मंगल ग्रह किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और व्यवहार पर सीधा असर डालते हैं।

कुंडली में मंगल शुभ स्थान पर विराजमान हों तो राजयोग दिलाते हैं। उस व्यक्ति में जोश और उत्साह का संचार करते हैं । उसका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाते हैं। यानी मंगल अगर आप पर मेहरबान हो तो जीवन में हर ओर मंगल ही मंगल होता है लेकिन कमजोर या अशुभ मंगल जिंदगी मे अमंगल का विष घोल देता है। वैसे तो मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में एक क्रूर ग्रह माना गया है। लेकिन मंगल जब शुभ होते हैं तो व्यक्ति को साहसी और सेना, पुलिस जैसे क्षेत्रों में उच्च प्रदान करते हैं । वहीं जब अशुभ होते हैं तो व्यक्ति को क्रोधी बना देते हैं। 

PunjabKesari

मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल व्यक्ति मकर राशि में  उच्च के होते हैं जबकि कर्क राशि में यह नीच के हो जाते हैं।

मंगल का गोचर 16 अक्टूबर  को मिथुन राशि में होने वाला है।  वैसे तो मंगल के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा लेकिन 6 राशियों के लिए मंगल का यह गोचर बेहद मंगलदायी साबित होगा। इन भाग्यशाली राशियों में  कौन-कौन सी राशि शामिल हैं, इस  बारे में  दर्शकों को इस पोस्ट में बताना चाहूंगा।

पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है। मंगल का गोचर मेष राशि के लिए बहुत मंगलमय होने वाला है क्योंकि यह स्वयं मंगल की राशि है। मंगल ग्रह आपकी राशि से तृतीय भाव में गोचर करेंगे। यह भाव आपके पराक्रम को दर्शाता है। ऐसे में आपके राशि स्वामी का आपके तृतीय भाव में विराजमान होना आपके अंदर भी ऊर्जा और आत्मविश्वास भरेगा। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सुखद फल मिलेंगे वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं।

करियर में भी अच्छा ग्रोथ देखने को मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।  बिजनेस में निवेश का भी फायदा होगा। 

PunjabKesari


1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
PunjabKesari

दूसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है। मंगल का  गोचर कर्क राशि के लोगों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। कर्क राशि के लोगों को करियर और व्यवसाय में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। उन्हें नौकरी का नया ऑफर भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आपका सहयोग करेंगे। कर्क राशि के लोग अगर कहीं निवेश करना चाहते हैं तो यह शुभ साबित होगा।

तीसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है। मंगल आपके लाभ भाव में गोचर करेंगे। मंगल का गोचर सिंह राशि के कारोबारियों के लिए सुखद साबित हो सकता है। अटकी हुई योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं और उनसे आपको लाभ भी मिल सकता है।  मंगल के गोचर के दौरान सिंह राशि के कुछ लोग विदेश भी जा सकते हैं।

चौथी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। कन्या राशि के लोगों के मंगल के इस गोचर का भरपूर लाभ मिलेगा। व्यापार या नौकरी में जबरदस्त सफलता मिलेगी। इसके अलावा इस राशि वालों को इनकम में भी बढ़ोतरी होगी। विवाहित लोगों को उनसे मैरिड लाइफ में खुशहाली आएगी। संतान की उन्नति होने से मानसिक शांति भी मिलेगी।

PunjabKesari

पांचवीं भाग्यशाली राशि मकर राशि है। मकर राशि वालों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।  वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निवेश के लिए उचित समय है। लंबे समय से अटकी हुई समस्याओं का भी हल निकलेगा। कोर्ट कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपकी फेवर में आ सकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका भी मिलेगा।   आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाज में रुतबा भी बढ़ेगा।

छठी भाग्यशाली राशि मीन राशि है। मीन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर बेहद लाभकारी साबित होने वाला है।  प्रायः सभी कामों में सफलता अर्जित करेंगे। लंबी अवधि से चल रही आर्थिक समस्या दूर होगी। इसके अलावा कर्ज से भी छुटकारा मिल सकता है।  शत्रुओं की हर चाल नाकामयाब होगी।

गुरमीत बेदी
9418033344


 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!