Matrubhoomi Movie Jai Hind Song Release : ‘मातृभूमि’ का देशभक्ति गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज

Edited By Updated: 22 Oct, 2026 11:32 AM

matrubhoomi movie jai hind song release

सलमान खान स्टारर फिल्म ‘मातृभूमि’ के मेकर्स ने फिल्म से देशभक्ति की भावना जगाने वाला एंथम ‘जय हिंद’ को जारी कर दिया है। दिल को छू लेने वाले इस गाने को बड़े पैमाने पर शूट किया गया है।

Matrubhoomi Movie Jai Hind Song Release : सलमान खान स्टारर फिल्म ‘मातृभूमि’ के मेकर्स ने फिल्म से देशभक्ति की भावना जगाने वाला एंथम ‘जय हिंद’ को जारी कर दिया है। दिल को छू लेने वाले इस गाने को बड़े पैमाने पर शूट किया गया है। म्यूजिक वीडियो में सलमान खान बेहद शानदार अंदाज में मिलिट्री यूनिफॉर्म पहने नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, उनके आसपास आर्मी ऑफिसर्स देखे जा सकते हैं। 'जय हिंद' गाने की ताकत सिर्फ विजुअल्स नहीं है बल्कि इसकी ईमानदार और दिल छू लेने वाली कहानी है।
 
यह गाना न सिर्फ सैनिकों को मिली जीत की खुशी महसूस कराता है बल्कि उनके सामने सीमा की चौकियों पर आने वाली मुश्किलों से लेकर परिवारों द्वारा उनके लंबे इंतजार के दर्द से भी रू-ब-रू कराता है। कहना होगा कि गाने के हर फ्रेम में मातृभूमि के लिए सम्मान, समर्पण और प्यार साफ नजर आ रहा है।  हिमेश रेशमिया ने गाने को कंपोज किया है, जबकि इसके बोल समीर अंजान ने लिखे हैं और स्टीबिन बेन ने इसे अपनी आवाज से सजाया है। अपूर्व लाखिया द्वारा डायरैक्टेड और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बन रही वॉर फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रैस्ट इन पीस’ फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा का माहौल गर्म है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


 

और ये भी पढ़े

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!