ट्रक की टक्कर से 2 सगे भाइयों समेत 3 स्कूली छात्रों की मौत, मची चीख-पुकार

Edited By Updated: 22 Oct, 2026 08:03 PM

3 school students including 2 brothers killed after being hit by a truck

मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक ट्रक (ट्रेलर) की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन स्कूली छात्रों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक ट्रक (ट्रेलर) की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन स्कूली छात्रों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पीथमपुर थाने के प्रभारी सुनील शर्मा ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि हादसा महू-नीमच मार्ग पर महेंद्र पुल पर सेक्टर-एक थाना क्षेत्र में हुआ। यह स्थान धार जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर है। उन्होंने बताया कि तीनों छात्र सेंट फ्रांसिस स्कूल से मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी वे ट्रक की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। हादसे के समय मोटरसाइकिल प्रियंश रजक (13) चला रहा था।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रियंश रजक, उसके छोटे भाई मोक्ष रजक (10) और आयुषी रजक (10) के रूप में हुई है। प्रियंश नौवीं कक्षा में पढ़ता था, जबकि मोक्ष और आयुषी पांचवीं कक्षा के छात्र थे। शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस दल को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने मृतकों की पहचान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!